Weather Update: कोहरा, शीतलहर और बारिश! उत्तर भारत पर मौसम का ट्रिपल अटैक; कड़ाके की ठंड से जमे हाथ-पैर

Today Weather Update 5th January: पूरा उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड की मार झेल रहा है। आइए जानते हैं आज की वेदर रिपोर्ट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Weather Update WinIndia Weather Update Winter Snowfallter Snowfall
उत्तर भारत में मौसम का हाल | Image: META AI

Today's Cold Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार, पंजाब तक कड़ाके की ठंड से लोगों का बुरा हाल है। पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी का असर शीतलहर बनकर मैदानी इलाकों को जमा दे रहा है। इतना ही नहीं अब घना कोहरा भी कई राज्यों के लिए आफत बन गया है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में घने कोहरे के कारण इंसान को इंसान तक नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश के होने की बात कही है। ऐसे में दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक चल रही शीतलहर और भी ज्यादा भयानक रूप ले सकती है। आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में अभी और बढे़गी ठंड

पहाड़ों में बर्फबारी के चलते दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। वहीं दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिन में भी अंधेरा नजर आ रहा है। जिसका असर विजिबिलिटी पर पड़ रहा है। ऐसे में इंसान को न सामने से आता इंसान और न ही गाड़ियां नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं दिल्ली-एनसीआर कोहरे के साथ-साथ धुंध की चपेट में भी है। जिस कारण लोगों को इस प्रदूषित हवा में सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। सुबह के समय दिल्ली-एनसीआर में बिजिविलिटी शून्य दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है। वहीं, आईएमडी के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम पूरी तरह से बदल सकता है, शीतलहर, ठंड के बीच यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों को और ज्यादा ठंड के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

पहाड़ों में बर्फबारी

वहीं अगर बात करें पहाड़ी इलाकों की तो हिमाचल प्रदेश, कश्मीर, उत्तराखंड और लद्दाख जैसे पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से लोगों के हाथ-पांव तक जम रहे हैं। वहीं, आईएमडी का मानना है कि अगले 24 घंटों में कुछ पहाड़ी इलाकों में ज्यादा बर्फबारी के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, छाया कोहरा

आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत को लेकर घने कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। फिलहाल दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक, हर जगह कोहरा ही कोहरा देखने को मिल रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिसके अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ और जम्मू कश्मीर में गंभीर शीतलहर और बारिश के कारण ठंड में भारी इजाफा हो सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड और मेघालय समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है।

Advertisement

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग की मानें तो अंडमान और निकोबार में तेज बारिश हो सकती है। तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप छत्तीसगढ़ और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, इनका बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड