अपडेटेड 5 January 2025 at 06:40 IST

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा कष्टकारी, इनका बढ़ेगा मान-सम्मान; पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5th January: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।

Follow : Google News Icon  
Zodiac personality traits
आज का राशिफल | Image: iStock

Aaj Ka Rashifal: आज यानी रविवार, 5 जनवरी 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में तारीफ मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं, हालांकि सेहत में थोड़ी परेशानी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी में लाभ और बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी भी निर्णय को लेने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय भी सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें। बिजनेस में लाभ हो सकता है, लेकिन कर्ज देने से बचें। परिवार की सलाह आपकी मदद कर सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। किसी से लड़ाई-झगड़े से बचें और मानसिक शांति बनाए रखें। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन हो सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है और ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकते हैं। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखें और किसी भी तनाव से बचें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको बिजनेस में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। करियर के क्षेत्र में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी भी काम को करने से पहले अच्छी तरह सोचें। परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। नौकरी में आपको कुछ पावर मिल सकती है और बिजनेस में मुनाफा होने की संभावना है। पैसों के लेन-देन से बचें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। ऑफिस में दिन अच्छा बीतेगा और बिजनेस में भी मुनाफा होने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें और ज्यादा खर्च न करें। परिवार के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खर्च करने में सावधानी बरतें। धैर्य से काम लें और परिवार के साथ थोड़ी दूरियां हो सकती हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस या करियर में कोई बड़ा कदम उठाने का अवसर मिल सकता है। करियर में तरक्की के संकेत हैं, लेकिन वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। परिवार के साथ समय बिताना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे फायदा होगा। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखें। घूमने के लिए आज का दिन अच्छा है।

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर, जानिए जीरो विजिबिलिटी में कैसे सेफ चलाएं गाड़ी; नोट करें टिप्स

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 5 January 2025 at 06:40 IST