Today Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, इन राज्यों में गर्मी ने बढ़ाई मुसीबत; जानिए दिल्ली-यूपी का हाल

Today Weather Update 3rd March 2025: भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते कई राज्यों में तापमान अचानक से बढ़ने लगा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather Update
मौसम का हाल | Image: Weather Update

Today's Weather Update: पूरे भारत में मौसम का लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो रही है वहीं कई क्षेत्र ऐसे भी हैं जहां भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इन राज्यों में पारा अभी से आसमान छूने लगा है। ओडिशा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में अचानक से पारा बढ़ने लगा है। हालांकि पहाड़ों से आने वाली तेज रफ्तार हवाएं भी इन राज्यों में चल रही हैं लेकिन तेज धूप के आगे ये हवाएं बेअसर हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बढ़ा पारा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि इस दौरान राजधानी में धूप खिली रही और मौसम साफ रहा। ऐसे में मार्च के शुरू होते ही दिल्ली में अचानक से गर्मी बढ़ने लगी है। वहीं आज दिल्ली का मौसम मिलाजुला रहेगा। कहीं धूप के साथ बादल भी छाए रहेंगे। ऐसे में लोगों को गर्मी परेशान कर सकती है।

यूपी-बिहार का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों और ओडिशा में पारा 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में भी तापमान बढ़ने लगा है। इतना ही नहीं तापमान बढ़ने के कारण हीटवेव का खतरा भी बढ़ गया है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं तो पानी की बोतल साथ रखें और सूती कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।

बर्फबारी और बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ-साथ खूब बर्फबारी होने की उम्मीद है। पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना है।  इसके अलावा पश्चिमी उत्तर-प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया  कि नॉर्थ ईस्ट के राज्यों मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, असम, मणिपुर और त्रिपुरा में अभी भी हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में असम-मेघालय के कई हिस्सों, मणिपुर, नाागलैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में जमकर बारिश हुई है और आगे भी बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इनको मिलेगी जीवनसाथी; पढ़ें आज का राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड