अपडेटेड 3 March 2025 at 07:18 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इनको मिलेगी जीवनसाथी; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3rd March 2025: आज का दिन कुछ राशिवालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Follow : Google News Icon  
Is there a 13th zodiac sign?
आज का राशिफल | Image: Is there a 13th zodiac sign?

Aaj Ka Rashifal: आज यानी सोमवार, 3 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए सुख-शांति लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today's Horoscope)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस और नौकरी में आपको फायदा मिलेगा। लेकिन, किसी भी बिजनेस फैसले को लेने से पहले सोच-समझ कर फैसला लें। मानसिक तनाव हो सकता है, इसलिए शांत रहें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें। परिवार के साथ घूमने जाने का भी मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus)

Advertisement

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन खर्च करने से पहले सोच-विचार करें। आज संपत्ति खरीदने के लिए शुभ समय है। नौकरी करने वालों का दिन भी अच्छा रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

Advertisement

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। अगर आप विद्यार्थी हैं, तो पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में दिक्कत आ सकती है, इसलिए खर्च करने से बचें। परिवार में कुछ झगड़े हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें और सेहत का ध्यान रखें।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। कई परेशानियों से राहत मिल सकती है। परिवार के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। किसी बड़ी खुशखबरी का इंतजार कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा और नौकरी में आपके काम की तारीफ हो सकती है। धन निवेश करने से पहले सोच-समझ लें। वाहन चलाते वक्त ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी विवाद से परेशान हो सकते हैं, इसलिए शांत रहें और बहस से बचें। रिश्तों में समय बिताएं और सेहत का ध्यान रखें। वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिल सकती है, लेकिन पैसे के लेन-देन से बचें। लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए पार्टनर के साथ समय बिताएं। सेहत अच्छी रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जो काम लंबे समय से रुके थे, वे अब पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। नौकरी में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है। लड़ाई-झगड़े से बचें और सेहत का ध्यान रखें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खास रहेगा। आज आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं, तो ऑफिस से कोई खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी और किसी से बहस करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है, लेकिन दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी। कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए विवादों से दूर रहें और मन को शांत रखें। सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानी भरा हो सकता है। काम को लेकर तनाव रहेगा और परिवार में कुछ तकरार हो सकती है। बिजनेस में नुकसान नहीं होगा, लेकिन मुनाफा भी कम होगा। शांत रहें और दोस्तों के साथ समय बिताएं।

ये भी पढ़ें: Makeup With Beetroot: मेकअप के रूप में कर सकते हैं चुकंदर का इस्तेमाल, नेचुरली खूबसूरत दिखेगा चेहरा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 3 March 2025 at 07:18 IST