Today Weather: दिल्ली में गर्मी से बढ़ी टेंशन, इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए कैसा रहेगा UP-बिहार और पंजाब का मौसम
Today Weather Update 3rd April 2025: भारत में मौसम बदलने के कारण तापमान में भी बदलाव होने लगा है।

Today's Weather Update: अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार इस महीने की शुरुआत से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में इस महीने के भीतर पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। लिहाजा, धूप के साथ-साथ यहां लोगों को लू से भी दो चार होना पड़ेगा। वहीं कई राज्यों में बारिश को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा। धूप खिलेगी लेकिन गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो सकता है। यहां अगले 3-4 दिनों के भीतर तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में दिल्लीवालों को घर से बाहर निकलते समय अपने साथ धूप से बचने के लिए एक छाता और पानी की बोतल जरूर रखनी चाहिए।
यहां बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी राजस्थान, गुजरात के कुछ हिस्से, पंजाब हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर को लेकर के कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। वहीं, यूपी-बिहार के लिए भी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि इन सभी राज्यों में तापमान बढ़ने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना अभी से करना पड़ गया है। इसके अलावागुजरात के कच्छ और कुछ हिस्सों को लेकर अगले 7 दिन तक हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। बाकि अन्य राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के सभी राज्यों अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड इत्यादि, बिहार के कुछ हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल का गंगा वाला हिस्सा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, गोवा-कोकण, महाराष्ट्र आदि राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यानी कि गर्मी पड़ने के बीच अगर इन राज्यों में बारिश होती है तो लोगों को अच्छी-खासी राहत मिलेगी।