Today Weather Update: दिवाली पर कैसा रहेगा दिल्ली-UP का मौसम? जानिए कब से शुरू होगी ठंड

Today Weather Update: आइए जानते हैं कि गुरुवार को दीपावली के दिन दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार तक का मौसम कैसा रहने वाला है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather
आज का मौसम | Image: PTI/ Representational

Today's Weather Update: आज यानी गुरुवार, 31 अक्टूबर के दिन दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। वैसे तो अक्सर दीपावली से पहले ही ठंड की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस साल दिल्लीवालों को दिवाली पर गर्मी सताने वाली है। इतना ही नहीं अक्टूबर का महीना खत्म होने को है लेकिन सर्दी का मौसम दूर-दूर तक कहीं नजर नहीं आ रहा है। हालांकि कई राज्य अब भी ऐसे हैं जहां बारिश खत्म का मौसम खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां दिल्ली में सूरज की तेज तपिश से लोग परेशान हैं वहीं यूपी से लेकर बिहार, हरियाणा का भी गर्मी से बुरा हाल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार के लिए क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली में गर्मी

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री से अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान यहां बीते चार दिनों से 20 डिग्री से अधिक बना हुआ है। दिल्लीवाले न सिर्फ गर्मी बल्कि वायु प्रदूषण के कारण भी काफी परेशान हैं। लोगों को खांसने या सांस न लेने जैसी तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, अगर आज की बात की जाए तो सुबह-शाम हल्की ठंडक रहने की उम्मीद है लेकिन फिलहाल दिन के समय दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सूरज की किरणें तपाने वाली हैं और रात के समय भी दिल्लीवालों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलने वाली है।

इन राज्यों में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, तटीय लक्षद्वीप और दक्षिणी कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा ओडिशा और आंध्र प्रदेश के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के साथ गोवा, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भी भारी बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

इन राज्यों में गिर रहा है पारा

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम फिलहाल साफ रहने का अनुमान है। हालांकि यूपी से लेकर बिहार तक उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम की ठंड लोगों को महसूस होने लगी है। इसके अलावा राजस्थान में भी तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं पंजाब और हरियाणा समेत आस-पास के इलाकों में भी तापमान में आए दिन गिरावट देखी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी पूरी तरह से सर्दियों का मौसम शुरू होने में कुछ दिन और लगेंगे। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Diwali 2024: इस दिशा में जलाया दीया तो रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी, जानिए दीया जलाने के नियम

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड