Today Weather: दिल्‍ली में प्रचंड गर्मी, 6 राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार का हाल

Today Weather Update 28th April 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। इस बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Weather heatwave
मौसम का हाल | Image: Shutterstock

Today's Weather Update: भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है। दिल्ली से यूपी, राजस्थान तक प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हालांकि कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ-साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। हैरानी की बात है कि राजस्‍थान में अधिकतम तापमान 46 डिग्री के पार हो चुका है। वहीं गुजरात के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री को पार कर गया। बात करें हरियाणा और दिल्‍ली की तो यहां भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। देश के कई हिस्सों में गर्मी के साथ-साथ बारिश भी देखने को मिल रही है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में सोमवार को पारा 40 डिग्री को पार करते हुए 41 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ेगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने फिलहाल दिल्ली के लिए राहत की कोई बात नहीं कही है। यहां अभी और गर्मी बढ़ने की संभावना है जिससे लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में दिल्लीवालों को घर से बाहर निकलते समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

इन राज्यों में बढ़ी गर्म

पिछले हफ्ते राजस्थान में लू का जबरदस्त प्रभाव यहां के लोगों को देखने को मिला। जिस कारण राजस्थान में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से 46 डिग्री सेल्सियसतक तक पहुंच गया था, जिसके बाद आज एक बार फिर यहां कि लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 30 अप्रैल, राजस्थान में 30 अप्रैल वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में 29 अप्रैल तक, लू जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। लिहाजा इन राज्यों के लिए लू का अलर्ट आज भी जारी है।

यहां हो रही बारिश

मौसम विभाग ने आज असम, मेघालय, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय वाले हिस्सों में बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर राज्यों मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिक्किम, तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Best Oil For Hair Fall: तेजी से झड़ रहे हैं बाल? इस एक तेल का करें इस्तेमाल, रुक जाएगा हेयरफॉल!

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड