Today Weather: दिल्ली में गर्मी से बुरा हाल, मार्च में ही पड़ने लगी मई-जून वाली गर्मी; जानिए कैसा रहेगा अन्य राज्यों का मौसम

Today Weather Update 26th March 2025: भारत में मौसम हर दिन अपना नया रूप दिखा रहा है। कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave in West Bengal
मौसम का हाल | Image: PTI/representative

Today's Weather Update: कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू चुका है। जिसके कारण कई राज्यों के लोग मार्च के महीने में ही मई-जून जैसी गर्मी का सामना कर रहे हैं।  मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। इस दौरान उत्तर भारत पर गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यहां रोजाना तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी और बढ़ रही है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को आसमान से आग बरसती हुई महसूस हो सकती है।  इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को तेज धूप खिलने के साथ-साथ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं जिससे दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस गर्मी से बचने के लिए पानी की बोतल और छाता हमेशा साथ रखें।

IMD का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिली। इतना ही नहीं आने वाले समय में भी इन राज्यों में गर्मी पड़ने की भी संभावना है। इसलिए यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए। 

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। इसके साथ ही दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर आदि में आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए।  

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बन रहा धन लाभ का योग; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड