अपडेटेड 26 March 2025 at 08:28 IST
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, बन रहा धन लाभ का योग; जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 26th March 2025: आज का दिन इन राशि के जातकों के लिए जहां अच्छा रहेगा वहीं, कुछ राशियों के लिए आज का दिन बेहद कष्टकारी हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal: आज यानी बुधवार, 26 मार्च 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आने वाला है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानीभरा साबित हो सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल।
आज का राशिफल (Today's Horoscope)
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए आज विदेश यात्रा का मौका आ सकता है, लेकिन यात्रा का प्लान बनाने से पहले अपने बजट का ध्यान रखें। आज किसी बड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। मानसिक तनाव से परेशान हो सकते हैं।
वृषभ राशि (Taurus)
Advertisement
वृषभ राशि वालों के लिए आज नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो आज राहत मिल सकती है। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
Advertisement
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है, लेकिन किसी को कर्ज देने से बचें। धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बिजनेस और नौकरी में फायदा होगा। सेहत में थोड़ी परेशानी आ सकती है, ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधान रहें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है, और बिजनेस में भी अच्छा मुनाफा होगा। काम की सराहना होगी, लेकिन उधार देने से बचें। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में तारीफ मिलेगी। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में मुनाफा हो सकता है और नौकरी में भी फायदा मिलेगा। परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन मानसिक तनाव हो सकता है, परिवार के साथ समय बिताना जरूरी है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। ऑफिस में ज्यादा काम होगा और बिजनेस में कोई खास फायदा नहीं होगा। परिवार में मतभेद हो सकते हैं, और सेहत में हल्की परेशानी हो सकती है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। पुरानी बातों को लेकर परेशान हो सकते हैं, और बिजनेस में नुकसान हो सकता है, इसलिए पैसे खर्च करते वक्त सावधानी बरतें। हालांकि, आर्थिक स्थिति में हल्का सुधार होगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन बिजनेस में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार रखें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। संतान सुख मिल सकता है और लंबे समय से रुका हुआ कोई कानूनी मामला हल हो सकता है। बिजनेस में मुनाफा होगा और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। बिना सोचे-समझे कोई निर्णय न लें। पैसों के लेन-देन से बचें, लेकिन बिजनेस में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है। नौकरी में काम की अधिकता हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 March 2025 at 08:28 IST