Today Weather: मार्च में ही सताने लगी गर्मी, घरों में AC-कूलर चलना शुरू; पहाड़ों पर बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

Today Weather Update 22nd March 2025: भारत में मौसम हर दिन अपना नया रूप दिखा रहा है। कई राज्यों में गर्मी तेजी से बढ़ रही है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Delhi-Heatwave
मौसम का हाल | Image: PTI/File

Today's Weather Update: भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है जिसके चलते अब मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को गर्मी सताने लगी है। कई राज्यों का तापमान आसमान छू रहा है। हालांकि पहाड़ी इलाकों में अब भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में छिटपुट बारिश देखने को मिली। ऐसे में आज भी कई राज्यों में इसी तरह का मौसम नजर आने वाला है। जबकि दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी की शुरुआत मार्च के महीने से ही हो गई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिनों से यहां गर्मी और भी ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि मौसम अभी सामान्य बना हुआ है लेकिन गर्मी के कारण यहां तापमान मार्च के महीने में ही तापमान छूने लगा है। आज की बात करें तो शनिवार को मौसम साफ रहेगा, तेज धूप के कारण गर्मी और बढ़ सकती है। यहां लोगों ने अभी से कूलर और एसी चलाने शुरू कर दिए हैं। फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है, जिसकी वजह से लू भी चल सकती है।

तूफान का असर

बिहार में शुक्रवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई इतना ही नहीं मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और आस-पास के क्षेत्रों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। जिसकी वजह से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश होने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में भी बारिश के साथ-साथ ओले पड़ सकते हैं। ऐसे में लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार, उत्तर प्रदेश के लगभग 30 जिलों, दार्जिलिंग, सिक्किम के कुछ संभाग में बारिश की संभावना है। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में आज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान हो जाना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2025: आज मनाई जा रही शीतला अष्टमी, जानिए पूजा का मुहूर्त, विधि और भोग

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड