Today Weather: UP-बिहार में बिगड़ा मौसम, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानिए राजधानी दिल्ली का हाल

Today Weather Update 21st February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 IMD Weather Forecast For This Week
मौसम का हाल | Image: ANI

Today's Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कई राज्यों में तापमान के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को जम्मू, उत्तराखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में जमकर बारिश हुई, हालांकि शुक्रवार को मौसम के शांत रहने की संभावना है। लेकिन बारिश होने के कारण इन राज्यों में एक बार फिर से ठंड लौट आई है। वहीं, दिल्ली समेत पंजाब, पश्चिम बंगाल, यूपी और बिहार के मौसम ने भी करवट ली है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने क्या नया वेदर अपडेट जारी किया है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में गुरुवार को कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम में ठंडक महसूस की गई। इस दौरान तेज हवाओं ने भी दिल्ली में ठंड बढ़ा दी, हालांकि इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अभी और बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में दिल्लीवालों को आने वाले मौसमी बदलाव के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बारिश की संभावना है।

असम में बन रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम विभाग ने बताया कि असम के ऊपर और क्षोभमंडल के निचले हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश में 25 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में अगले 7 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम राजस्थान ओडिशा और असम में आज बारिश की संभावना है। इसके अलावा दार्जिलिंग और सिक्किम में कोहरे की संभावना जताई है। इसके अलावा 21 से 25 फरवरी तक आंध्र प्रदेश, माहे, केरल और यनम में बारिश की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: तुला, कुंभ समेत इन राशियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड