Today Weather: दिल्ली से बंगाल तक झमाझम बारिश, ठंडी हवा से गिरा पारा; जानिए कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम
Today Weather Update 20th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। जिसके चलते यहां कई राज्यों का पारा बढ़ रहा है।

Today's Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जिस कारण ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे हल्का पड़ता जा रहा है। कई राज्यों में तापमान के बढ़ने और घटने का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक जहां दिल्ली समेत पंजाब, पश्चिम बंगाल में बारिश देर रात से बारिश होने के कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार आदि राज्यों में तेज रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के अनुसार किस राज्य का मौसम आज कैसा रहने वाला है।
दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में देर रात से ही कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। जिस कारण तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम में ठंडक आई है। इस दौरान तेज हवाओं ने भी दिल्ली में ठंड बढ़ा दी है, हालांकि इससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में अभी और बारिश देखने को मिल सकती है।
यहां होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में बिजली की गरज तड़प के साथ बारिश की संभावना है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को सावधान हो जाना चाहिए।
असम में बन रहा साइक्लोन
मौसम विभाग ने बताया कि असम के ऊपर और क्षोभमंडल के निचले हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। इसकी वजह से अरुणाचल प्रदेश में 25 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय नागालैंड, मणिपुर, मेघालय, सिक्किम और दार्जिलिंग में अगले 7 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम राजस्थान ओडिशा और असम में आज बारिश की संभावना है। इसके अलावा दार्जिलिंग और सिक्किम में कोहरे की संभावना जताई है।