Today's Weather: दिल्ली में अभी से सताएगी गर्मी! IMD का अपडेट, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Today Weather Update 15th February 2025: उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। आइए जानते हैं कि ताजा वेदर अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
New Delhi-Heatwave
मौसम का हाल | Image: PTI/File

Today's Cold Weather Update: पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिल्ली समेत कई राज्यों में गर्मी और ठंड का संगम देखने को मिल रहा है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी है जहां सुबह और शाम ठंड पड़ती है लेकिन आने वाले दिनों में ये ठंड भी फीकी पड़ सकती है। वहीं कुछ राज्य बारिश होने की वजह से काफी परेशान हैं। हालांकि इस बीच दिल्लीवालों के लिए जल्द ही गर्मी के दिन शुरू हो सकते हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि आज के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री  सेल्सियस के करीब आ पहुंचा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में यहां का तापमान 30 डिग्री के पार हो सकता है। वहीं, हल्की ठंडी हवाओं के साथ-साथ दिल्लीवालों को सूरज की तपिश परेशान कर सकती है। हालांकि मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों के भीतर बारिश होने की संभावना भी जताई है। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले लोगों को हर तरह के मौसम के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी बंगाल के दार्जिलिंग, मणिपुर, मिजोरम, असम, नागालैंड, और मेघालय में अगले सात दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। बारिश की वजह से यहां का मौसम सर्द हो सकता है साथ ही शीतलहर चलने की भी संभावना है।

यूपी-बिहार का हाल

आईएमडी की मानें तो 20 फरवरी को उत्तरी मैदानी राज्यों और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश की संभावना है। ऐसे में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और बिहार में बारिश हो सकती है। हालांकि इन राज्यों में तापमान बढ़ने से मौसम में गर्माहट और भी ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण इन राज्यों में लोगों को ठंडी हवाएं परेशान कर सकती हैं। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड