Today weather update: दिल्ली में गर्मी का सितम तो बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान; जानिए मौसम का हाल

Today Weather Update: देश के कई राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है। आइए जानते हैं कि मौसम पर आईएमडी का ताजा अपडेट क्या है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Stunning Visuals: Inside the Eye of Hurricane Milton as NOAA Hunters Face Terrifying Turbulence
मौसम का हाल | Image: X

Today's Weather Update: देश के कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। जिस कारण इन राज्यों में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान बढ़ने से लोगों को उमसभरी गर्मी से दो-चार होना पड़ रहा हैष वहीं, देशभर के कई राज्यों में मानसून अब भी अपने अंतिम चरण में है। इन राज्यों में रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला जारी है। पूर्वोत्तर के लोग लगातार हो रही भारी बारिश से काफी परेशान हैं। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में उठ रहे तूफान का बवंडर भी कई राज्यों की आबोहवा पर असर डाल सकता है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बढ़ी गर्मी

दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान समेत कई अन्य राज्यों से मानसून विदा हो चुका है। जिसके बाद इन राज्यों में गर्मी पड़ने से लोगों का बुरा हाल है। दिन की तेज धूप में लोगों का घरों से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। वहीं हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में भी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब इन राज्यों को सर्द हवाओं यानी कि सर्दियों का बेसब्री से इंतजार है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में मौसम जल्द करवट बदलने वाला है। जिसके तहत यहां अगले हफ्ते से लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लग सकती है। आईएमडी की मानें तो 15 अक्टूबर के बाद दिल्लीवालों के लिए चादर या कंबल ओढ़ने का समय आ जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा तूफान

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना रहा है। जिसका असर भारत के कुछ हिस्सों पर पड़ सकता है। आईएमडी के मुताबिक इस साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय आने वाले कुछ दिनों तक तेज और भारी मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते यहां रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

यहां भी होगी बारिश

आईएमडी के मुताबिक, लक्षद्वीप, केरल, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, विभाग का कहना है कि 12 से 14 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। यहां मानसून की आखिरी बारिश होती है।

Advertisement

कब होगी मानसून की विदाई?

मौसम विभाग के मुताबिक,अगर बात करें पूरे देश से मानसून की वापसी की तो फिलहाल इसके लिए 15 अक्टूबर की तारीख को तय माना जा रहा है। हालांकि मौसम पर निर्भर करता है कि ये तारीख मानसून की आखिरी बारिश की तारीख होगी या इससे पहले या बाद में भी मानसून की विदाई हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: Kanya Pujan: एक ही दिन मनाई जा रही महाष्टमी और महानवमी, जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है…

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड