अपडेटेड 11 October 2024 at 08:38 IST
Kanya Pujan: एक ही दिन मनाई जा रही महाष्टमी और महानवमी, जानिए कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है...
Kanya Pujan ka muhurat: 11 अक्टूबर को एक ही दिन महाष्टमी और महानवमी मनाई जा रही है। आइए जानते हैं इस दिन कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या होगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shardiya Navratri 2024 Kanya Pujan: देशभर में नवरात्रि (Navratri) बेहद धूमधाम से मनाई जाती है। इस साल 03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हुई थी। जिसका समापन आज यानी 11 अक्टूबर को होने वाला है। नौ दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाती है। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा करने और उपवास करने से माता प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।
नवरात्रि के व्रत को पूरा करने के लिए कन्या पूजन करने का विधान होता है। ये कन्या पूजन (Kanya Pujan) नवरात्रि के अंतिम दिन यानी अष्टमी या नवमी के दिन किया जाता है। लेकिन इस बार महाष्टमी और महानवमी तिथि दोनों एक ही दिन यानी 11 अक्टूबर को पड़ रही है। जिस कारण जो भक्त अष्टमी या नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन करते हैं वह आज पड़ने वाले शुभ मुहूर्त में ही ये शुभ कार्य कर रह हैं। आइए जानते हैं कि शुक्रवार, 11 अक्टूबर को कन्या पूजन के लिए कौन-कौन से मुहूर्त शुभ हैं।
अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Ashtami Aur Navami 2024 Kanya Pujan Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 44 मिनट से लेकर 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। इस दौरान आप महाष्टमी में कन्या पूजन कर सकते हैं। अष्टमी तिथि का समापन आज दोपहर 12 बजकर 6 मिनट पर होगा, जिसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में महानवमी मनाने वाले लोग दोपहर 2 बजे से लेकर 2 बजकर 45 मिनट तक कन्या पूजन कर सकते हैं।
कन्या पूजन में क्या होता है? (Kanya Pujan mein kya hota hai)
नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रि उत्सव का समापन होता है। कन्या पूजन के लिए कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन करवाया जाता है। इस दौरान उन्हें भोजन के साथ-साथ दक्षिणा या उपहार भी दिया जाता है और फिर उनसे आशीर्वाद लेकर उन्हें हंसी-खुशी विदा किया जाता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 October 2024 at 08:38 IST