Weather Update: दिल्ली में लू का अलर्ट, अभी और तरसाएगी मानसून की बारिश; जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार प्रचंड गर्मी का सितम झेल रहे राज्यों को जल्द ही राहत मिलने वाली है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Heatwave in Rajasthan
मौसम अपडेट | Image: PTI/representative

Weather Update: देशभर में गर्मी का सितम अपने चरम पर है। लोग गर्मी से बेहद परेशान हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का प्रचंड प्रकोप लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। हालांकि, कुछ राज्यों में मानसुन दस्तक दे चुका है जिस कारण कई जगहों पर मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने गर्मी झेल रहे उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए नया वेदर अपडेट जारी किया है।

यहां चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, झारखंड, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति पैदा हो सकती है। यहां लोगों को तेज गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी लू का प्रकोप लोगों को परेशान कर सकता है।

दिल्ली में मानसून कब?

मानसून की दस्तक से पहले ही देश की राजधानी दिल्ली के लिए लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। जी हां, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अगले 3 दिनों के भीतर प्रचंड गर्मी पड़ सकती है। वहीं, मानसून की बात करें तो आईएमडी का कहना है कि दिल्ली में 27 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून से पहले दिल्लीवालों को हल्की फुल्की बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में मानसून कब?

दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां मानसून 24 से 25 जून के आस-पास पहुंच सकता है। इसके अलावा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में मानसून 15 जून तक दस्तक दे सकता है। वहीं, राजस्थान में 5 जुलाई तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। जबकि महाराष्ट्र में 10-11 जून से मानसून की छटा देखने को मिल सकती है।

Advertisement

मौसम का हाल

वहीं, स्काईमेट वेदर के अनुसार, दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, मराठवाड़ा, उत्तरी कोंकण और गोवा, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 

ये भी पढ़ें: Somwar Upay: पानी है भोलेनाथ की कृपा तो सोमवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड