Somwar Upay: पानी है भोलेनाथ की कृपा तो सोमवार के दिन जरूर करें ये आसान उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
Somwar Ke Upay: भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए आपको सोमवार के दिन ये खास उपाय जरूर करने चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Somwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। जिसके अनुसार सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। शिव भक्त भोलेनाथ को खुश करने के लिए सोमवार के दिन पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी करते हैं।
माना जाता है कि भगवान शिव भक्तों के थोड़े प्रयासों से ही प्रसन्न हो जाते हैं यही वजह है कि उन्हें भोलेनाथ भी कहा जाता है। वहीं, अगर आपके घर में कलह-क्लेश बना हुआ है या आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आप सोमवार का उपवास कर भोलेनाथ को खुश कर सकते हैं। इसके अलावा आप सोमवार के दिन कुछ खास उपाय करके भी भोलेनाथ की कृपा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन आपको क्या खास उपाय करने चाहिए।
सोमवार के उपाय (Somwar Ke Upay)
- सोमवार के दिन भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मंदिर जरूर जाएं। इससे भोलेनाथ अति प्रसन्न होते हैं।
- अगर आप मंदिर जाने में असक्षम हैं तो घर पर ही शिव चालीसा या शिवाष्टक का पाठ करें।
- इसके बाद शिवलिंग को जल अर्पित करें। इससे भगवान जल्दी खुश होते हैं और भक्त को जीवनभर खुश रहने का आशीर्वाद देते हैं।
- आप पानी में दूध और गंगाजल मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी कर सकते हैं। इसके लिए तांबे का बर्तन इस्तेमाल करें। इस उपाय से शिवजी जल्दी प्रसन्न होंगे।
- शिव को दूध अर्पित करते समय 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करें।
- इसके अलावा सोमवार को एक बेलपत्र पर सफेद चंदन का टीका लगाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
- सोमवार के दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती और गणेश-कार्तिकेय की भी पूजा करनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।