अपडेटेड 26 May 2025 at 16:48 IST

Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा आगे; किन प्रदेशों में कब होगी तेज बारिश?

Weather Update: मानसून ने दक्षिण भारत में दस्तक देकर उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

Follow : Google News Icon  
IMD Weather Alert
IMD Weather Alert | Image: @imd_trivandrum/ @Akshay_Sunil_

Weather Update: मानसून ने दक्षिण भारत में दस्तक देकर उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई सहित महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के शेष हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, कर्नाटक के शेष हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के शेष हिस्सों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा को लेकर IMD की चेतावनी

IMD के मुताबिक, पश्चिमी तट (केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा) पर अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, साथ ही केरल, मुंबई शहर सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में 26 और 27, तमिलनाडु के घाट क्षेत्र में 26 मई को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

Advertisement

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पालघर में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया है। 25 मई की रात से ही मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है, जो आफत बनकर आई है।

Advertisement

लगातार हो रही तेज बारिश की वजह से सड़के लबालब भर गई है। कई नादियां और नालियां भी उफान पर हैं। इतना ही नहीं भारी बारिश ने मुंबई की 'लाइफलाइन' यानी लोकल ट्रेन की रफ्तार भी धीमी कर दी। फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ा है। IMD के मुताबिक इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है।

इसे भी पढ़ें: Weather Report: दिल्ली में बारिश ने तोड़ा सवा सौ साल पुराना रिकॉर्ड
 

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 26 May 2025 at 16:48 IST