Weather Report: राजधानी दिल्ली में बारिश ने तोड़ा सवा सौ साल पुराना रिकॉर्ड, पारा गिरकर 10 डिग्री तक जा पहुंचा; IMD ने बताई ये वजह

दिल्ली में शनिवार (24 मई) की रात दिल्ली में हुई मूसलधार बारिश और तेज आंधी ने राजधानीवासियों को चौंका दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi rainfall record 2025
बारिश ने तोड़ा 125 साल पुराना रिकॉर्ड | Image: ANI

दिल्ली में शनिवार (24 मई) की रात दिल्ली में हुई मूसलधार बारिश और तेज आंधी ने राजधानीवासियों को चौंका दिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यह साल 125 साल में सबसे ज्यादा रही, जिसमें सिर्फ 2 घंटे में 68 मिमी बारिश दर्ज की गई।

रात करीब 1 बजे शुरू हुई बारिश सुबह 8:30 बजे तक जारी रही। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे और हवा की गति 82 किमी प्रति घंटा तक रही। IMD के मुताबिक- पालम, सफदरजंग, पूसा, लोधी रोड और भारत मंडपम में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

दिल्ली का बदला तापमान 

शनिवार रात 1:15 से 2:30 बजे के बीच, पालम का तापमान 29 डिग्री से गिरकर 22 डिग्री, पूसा में 31.8 डिग्री से गिरकर 20.5 डिग्री और सफदरजंग में 31 डिग्री से गिरकर 21 डिग्री हो गया। रविवार (25 मई) को भी तापमान 19.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से क्रमश 6.9 डिग्री कम था।

मई में अब तक सबसे ज्यादा बारिश

1901 से लेकर अब तक मई महीने में सबसे ज्यादा बारिश 2008 में 165 मिमी दर्ज की गई थी। लेकिन इस साल मई में अब तक 186.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो एक नया रिकॉर्ड है।

Advertisement

मौसम बदलाव की बड़ी वजह

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी आर.के. जेनामनी ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी वाली हवाओं के कारण राजधानी में इतना बड़ा बदलाव देखा गया। उत्तरी पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के आस-पास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं ने वातावरण को अनुकूल बना दिया।

सोमवार का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार (26 मई) को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ आंधी की संभावना है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। तापमान और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रह सकता है। ऐसे में दिल्ली में हालिया मौसम बदलाव जलवायु असंतुलन की ओर भी संकेत देता है। IMD लगातार निगरानी कर रहा है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे देश के लिए अहम चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी की वजह बन रहा है। खास कर दक्षिण भारत के राज्य केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : पूरे देश में बारिश का कहर, उत्तर से दक्षिण भारत तक IMD का अलर्ट

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड