Weather: पूरे देश में बारिश का कहर, दिल्ली-NCR में 28 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम; उत्तर से दक्षिण भारत तक IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे देश के लिए अहम चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी की वजह बन रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
IMD Weather Alert
देशभर में बदला मौसम का मिजाज | Image: @imd_trivandrum/ @Akshay_Sunil_

Today Weather Report: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे देश के लिए अहम चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी की वजह बन रहा है। खास कर दक्षिण भारत के राज्य केरल, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश की संभावना के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR में आंधी और बारिश 

दिल्ली और एनसीआर में रविवार रात आई आंधी-तूफान और भारी बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। IMD के अनुसार, 28 मई तक दिल्ली में गरज के साथ बारिश इसी तरह जारी रहेगी। केरल में मानसून आधिकारिक रूप से पहुंच चुका है। लगातार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

बिहार, बंगाल और UP में बारिश

बिहार और पश्चिम बंगाल में कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में 31 मई तक बारिश जारी रह सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी और आंधी

राजस्थान के फलौदी में रविवार को तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Advertisement

केरल में मौसम विभाग ने दी चेतावनी

केरल (Kerala Weather) में मॉनसून के चलते तेज पश्चिमी हवाएं बहुत भारी से लेकर बहुत भारी बारिश ला सकती हैं। मौसम विभाग ने सतर्क रहने और अधिकारियों की सलाह का पालन करने की अपील की है।   

इन राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल 

ओडिशा, झारखंड, सिक्किम में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है, वहीं , गुजरात में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज आंधी की चेतावनी साथ ही तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : कौन हैं तेज प्रताप की GF अनुष्का यादव? BJP-JDU ने लालू को घेरा

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड