Weather Update: दिल्ली में तेज धूप के साथ ठंडी हवाएं, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल

Weather Update in hindi 21st january 2025: आज दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कश्मीर आदि जगहों पर मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, जानते हैं...

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Weather, Cold Wave, Fog, IMD
Weather Update: दिल्ली में तेज धूप के साथ ठंडी हवाएं, जानें यूपी-बिहार में मौसम का हाल | Image: ANI

Weather Update in hindi 21st january 2025: दिल्ली में बदलते मौसम ने लोगों को बड़ी राहत दी है। जहां कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और शीतलहर लोगों को परेशान कर रही थी वहीं अब तेज धूप से लोग चहकते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। हालांकि सुबह और शाम के वक्त चल रही ठंडी हवाएं लोगों को जरूर परेशान कर रही हैं। ऐसे में दिन में पारा तेजी से ऊपर जा रहा है तो रात में तेजी से गिरता नजर आ रहा है। आज यानी 21 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में क्या मौसम के हाल रहने वाले हैं साथ ही अन्य राज्य में भी मौसम की क्या स्थिति रहने वाली है, यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है। 

आज का हमारा लेख आपके लिए ही है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली के साथ-साथ अन्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे… 

दिल्ली, राजस्थान, बिहार, कश्मीर, उत्तर प्रदेश आदि में मौसम का हाल

  • सबसे पहले दिल्ली एनसीआर की बात करते हैं तो बता दें कि बीते दिन यानि सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रहा जबकि सुबह के वक्त कोहरे की हल्की परत दिखाई दी। वहीं मंगलवार यानी आज मौसम साफ रहने की आशंका जताई जा रही है। तेज धूप लोगों को राहत पहुंचा सकती है। वहीं अधिकतम व न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस और 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि 23 जनवरी को बारिश होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। 
  • कश्मीरी घाटी की बात करें तो न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से कई डिग्री नीचे चला गया। यही हाल श्रीनगर का भी रहा। ऐसे में मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 72 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। 
  • राजस्थान की बात करें तो आज हल्का कोहरा छाया रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में लोग थोड़ा सतर्क करें। 
  • पंजाब की बात करें तो पंजाब में ठंड का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से कम जा सकता है।  
  • उत्तर प्रदेश में भी आज मौसम सामान्य रहेगा। तेज धूप तापमान को बढ़ा सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 20 से 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। हालांकि शाम के वक्त चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें - तीसरे विश्व युद्ध का खतरा टल जाएगा? पुतिन ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड