अपडेटेड 20 January 2025 at 22:03 IST
तीसरे विश्व युद्ध का खतरा टल जाएगा? पुतिन ने दी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई, कहा- हम इस पहल का स्वागत करते हैं, मास्को से संबंध...
Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शपथग्रहण की बधाई दी। उन्होंने यूक्रेन के साथ युद्ध पर बातचीत की इच्छा भी जताई।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 3 min read

Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। भारतीय समयानुसार 20 जनवरी की रात 10 बजे शपथग्रहण करेंगे। इस मौके पर ट्रंप को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। बधाई की कतार में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी शामिल हैं। यूक्रेन के साथ जारी जंग के बीच पुतिन ने भी ट्रंप को बधाई दी है। TASS की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी सरकार से यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर बातचीत की इच्छा जाहिर की और संकट के मूल कारण को खत्म करना "सबसे जरूरी" बताया।
बता दें, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यह टिप्पणी रूस की सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान की। उन्होंने कहा, "हम नवनिर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी टीम द्वारा रूस के साथ सीधे संपर्क बहाल करने की इच्छा व्यक्त करने वाले बयान पर गौर करते हैं, जो निवर्तमान प्रशासन द्वारा हमारी गलती के कारण नहीं तोड़े गए थे। हमने तीसरे विश्व युद्ध को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता के बारे में उनकी टिप्पणी भी सुनी। बेशक, हम इस रुख का स्वागत करते हैं और पदभार ग्रहण करने पर नव-निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति को बधाई देते हैं।"
अमेरिका के साथ संबंध बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार: पुतिन
रूसी के राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हम कभी भी बातचीत से पीछे नहीं हटे हैं और किसी भी अमेरिकी सरकार के साथ स्थिर सहयोगात्मक संबंध बनाए रखने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। मैंने यह बात बार-बार कही है। हम इस आधार पर आगे बढ़ते हैं कि बातचीत समान और परस्पर सम्मान के आधार पर की जाएगी, जिसमें रणनीतिक स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने सहित कई प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर हमारे दोनों देशों की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता दी जाएगी।
यूक्रेन संघर्ष को लेकर अमेरिका से बात करने को तैयार: पुतिन
राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ जारी जंग को लेकर कहा, "हम यूक्रेनी संघर्ष पर नए अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत के लिए भी तैयार हैं। यहां सबसे महत्वपूर्ण काम संकट के मूल कारणों को खत्म करना है, जैसा कि हमने बार-बार उजागर किया है। यह मुख्य प्राथमिकता है।"
Advertisement
यूक्रेन के साथ पुतिन की युद्धविराम की कोई मंशा नहीं
हालांकि, अमेरिका के साथ युद्ध पर चर्चा करने को तैयार राष्ट्रपति पुतिन ने एक बात साफ कर दी है कि वो युद्ध विराम जैसी कोई मंशा नहीं रखते हैं। तभी तो उन्होंने कहा कि जहां तक स्थिति को हल करने की बात है, मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि इसका लक्ष्य अस्थायी युद्धविराम या बाद में संघर्ष जारी रखने के लिए सेना को फिर से संगठित करने और पुनः शस्त्रीकरण करने के लिए विराम नहीं होना चाहिए। इसके बजाय, यह इस क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों और राष्ट्रों के वैध हितों के सम्मान पर आधारित एक दीर्घकालिक शांति होनी चाहिए। स्वाभाविक रूप से, हम रूस के हितों और रूसी लोगों के हितों के लिए खड़े होंगे। वास्तव में, यही विशेष सैन्य अभियान का उद्देश्य और अर्थ है।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 January 2025 at 22:03 IST