Weather Update: होली से ठीक पहले दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश ने लौटाई ठंड, जानिए मौसम विभाग ने क्या दिया अपडेट

दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। होली से ठीक एक दिन पहले बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Unseasonal Rains, Hailstorm Dampen Holi Celebrations in Delhi | WATCH
दिल्ली में बारिश | Image: X

Rain in Delhi: दिल्ली-NCR समेत आस पास के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। होली से ठीक एक दिन पहले बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था। वहीं मौसम विभाग ने पहले ही जानकारी दी थी कि दिल्ली- एनसीआर में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। वहीं बारिश के बाद तापमान में गिरावट का अंदाजा भी लगाया जा रहा है। बता दें दिल्ली में कल 12 मार्च का इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया था। 

दिल्ली में 12 मार्च को इस साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया, क्योंकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया था। बता दें ये तापमान साल की शुरुआत के हिसाब से सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग की माने तो अब मौसम में बदलाव और तापमान में गिरावट की संभावना है। वहीं अब होली के बाद यानी 14 मार्च के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना भी जताई जा रही है।

दिल्ली में आज 18 डिग्री रहा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ रात में बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। जो बिल्कुल सही साबित हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह नौ बजे AQI 159 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

कहीं बारिश-बर्फबारी तो कहीं गर्म हवा चलने की संभावना

वहीं पश्चिमी विक्षोब के असर के चलते भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है वहीं कई अन्य कई राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी तो, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अवाला जहां एक और बारिश से लोगों के चेहरे खिल उठे हैं वहीं भारत के कुछ राज्यों में जैसे गुजरात और कच्छ इलाकों में भीषण गर्म हवाएं चलनी शुरू होने की बात भी कही जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : इस गुजिया में खास क्या है? दुकानदार ने बताई कीमत- 50 हजार रु प्रति किलो

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड