Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 16:25 IST

Weather: हीटवेव से छूटने वाले हैं पसीने! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार से लेकर बंगाल तक हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Reported by: Rupam Kumari
IMD Heatwave Alert
गर्मी को लेकर IMD का अलर्ट | Image:PTI
Advertisement

Weather Heatwave Alert: राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। Heatwave ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर में घर से निकलना लोगों के लिए दूभर हो रहा है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री को पार कर गया है। इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बंगाल से लेकर बिहार तक गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देश के कई राज्यों में अप्रैल के अंतिम हफ्ते से पहली ही लू का कहर देखने को मिल रहा है। पूर्वी भारत प्रचंड गर्मी की चपेट में है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में लोगों के पसीने और छूटने वाले हैं। IMD ने अगले 5 दिनों में बंगाल, ओडिशा और बिहार में हीटवेव बढ़ने की संभावना जताई है।

Advertisement

हीटवेव को लेकर IMD का अलर्ट

बढ़ती गर्मी और हीटवेव को लेकर IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, "इस समय पूर्वी भारत में हीटवेव चल रही है, आने वाले 4-5 दिनों में तक यह जारी रहेगा। हीटवेव को देखते हुए पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहां का तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक है।

Advertisement

बंगाल से लेकर बिहार तक मौसम का हाल

IMD के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक है। अनुमान है कि कल से तापमान में गिरावट हो सकती है। ओडिशा में आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। बिहार में आने वाले 5 दिनों में हीटवेव का प्रकोप रह सकता है जिसके लिए हमने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झारखंड में भी हीटवेव की संभावना है।

15 राज्य प्रचंड गर्मी की चपेट में

पूर्वी यूपी से लेकर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में भी बुरा हाल है। तापमान अभी 2-3 डिग्री और बढ़ने की आशंका है। मौसम विभाग ने जलस्तर घटने का भी अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और इसे लगे तराई वाले राज्यों को छोड़कर पूर्वी, मध्य और दक्षिण भारत के कम से कम 15 राज्य प्रचंड गर्मी और हीटवेव की चपेट में है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी अस्वस्थ, रांची की रैली में शामिल नहीं होंगे: जयराम रमेश

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 16:25 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

11 घंटे पहलेे
18 घंटे पहलेे
20 घंटे पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
3 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo