Advertisement

अपडेटेड 9 June 2025 at 07:52 IST

Weather Update: प्रचंड गर्मी से झुलस रहा पूरा उत्तर भारत, दिल्ली-NCR में पारा पहुंचा 40 डिग्री के पार, जानें कब बरसेगा मेघा

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है। इस बीच IMD ने अगले पांच दिनों तक लू और तेज गर्मी की चेतावनी जारी की है।

Reported by: Rupam Kumari
Follow: Google News Icon
Advertisement
Heatwave
मौसम का हाल | Image: Shutterstock

पूरा उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से झुलस रहा है। चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस बीच मौसम विभाग ने जो चेतावनी जारी की है कि वो लोगों का टेंशन बढ़ाने वाली है। IMD के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ने जा रही है। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां भी भीषण गर्मी हो रही है। जून महीने में पहली बार रविवार को राजधानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा गया।


मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में अगले पांच दिनों तक लू और तेज गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। दिल्ली की बात करें तो यहां 16 मई के बाद से लगातार तापमान में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हीट इंडेक्स 47.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों को बेहद गर्म मौसम का एहसास हुआ।

IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD के मुताबिक, दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच सोमवार को धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, लेकिन आसमान साफ रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए अगले चार दिनों का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। इस दौरान लू के साथ-साथ तापमान में भी इजाफा होगा। बीच-बीच में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चल सकती है।

कब बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 13 और 14 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 14 जून को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के लिए पूर्वोतर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। 11-14 जून के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में कब बरसेंगे मेघा

मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लू चलने के दौरान बुजुर्गों, छोटे बच्चों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। हालांकि, राहत कि बात ये है कि 12 जून के बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 24-25 जून को मॉनसून दिल्ली में दस्तक दे सकता है। अमूमन 27 जून तक मानसून का आगमन दिल्ली में होता है। 
 

यह भी पढ़ें: Chia Seeds: चिया सीड्स के साथ गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन

पब्लिश्ड 9 June 2025 at 07:35 IST