Delhi Weather: दिल्लीवालों को आज भी नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी; Heat Index 51.9 डिग्री पर पहुंचा

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्लीवालों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। IMD ने गुरुवार को हिटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

Follow : Google News Icon  
Weather Update
Weather Update | Image: @IndianTechGuide

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। चिलचिलाती धूप और 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मगर दिल्लीवालों को आज भी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इन दिनों जल रहा है। चिलचिलाती धूप और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। बुधवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 40.9 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया और लोग जरूरी कामों को छोड़ घरों में दुबके रहे।

दिल्ली में Heat Index 51.9 डिग्री पर पहुंचा

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को दिल्ली में तापमान के बढ़ते स्तर और हिटवेव को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। सबसे चिंताजनक आंकड़ा हीट इंडेक्स का रहा, जो नमी और तापमान को मिलाकर शरीर पर पड़ने वाले वास्तविक असर को दर्शाता है। बुधवार को यह इंडेक्स 51.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक माना जाता है।

हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी

दिल्ली ही नहीं पूरा उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी से झुलस रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिले में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। हरियाणा के नौ जिलों में भी लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक,जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 14 जून तक लू चलने की संभावना है। हिमाचल, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून तक ऐसी स्थिति रह सकती है। बिहार, असम और मेघालय को 12 जून तक उमस भरी गर्मी सताएगी।

Advertisement

IMD की नागरिकों से अपील

IMD ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और हल्के और सूती कपड़े पहनें। साथ ही बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। गर्मी के चलते अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सस्ता सामान बेचने वाले MEESHO ने बदला अपना नाम, IPO लाने की है तैयारी

Advertisement
Published By :
Rupam Kumari
पब्लिश्ड