अपडेटेड 9 July 2025 at 09:33 IST
Weather Update: दिल्ली में बरसे बादल, यूपी में जलभराव, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल
Aaj ka Mausam 9th July 2025: आज यानी 9 जुलाई को मुख्य राज्यों जैसे- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश आदि में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- भारत
- 2 min read
Aaj ka Mausam 9th July 2025: बता दें कि बीते दिन राजधानी दिल्ली में मानसून ने एंट्री ले ली हैं। ऐसे में मध्यम बारिश पूरे राज्य को भीगा रही है। 7 जुलाई को सुबह और दिन में बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से छुटकारा मिला। वहीं 8 जुलाई यानी बीते दिन दिल्ली एनसीआर में तेज धूप ने फिर से लोगों को परेशान किया। ऐसा ही हाल अन्य राज्यों का है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आज यानी 9 जुलाई को दिल्ली एनसीआर में कैसा मौसम रहने वाला है।
दिल्ली एनसीआर के साथ साथ अन्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि देश की राजधानी दिल्ली के साथ मुख्य राज्यों जैसे- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ आदि राज्य में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे...
दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ आदि में मौसम
- आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 9 जुलाई से 14 जुलाई तक मध्य प्रदेश के अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।
- जबकि 9 से 10 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिम बंगाल और झारखंड में 9 जुलाई यानी आज तेज बारिश हो सकती है।
- उड़ीसा में 9, 13 और 14 जुलाई को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 9 से 11 जुलाई के बीच में मध्य प्रदेश में बहुत तेज बारिश हो सकती है।
- जबकि 9 जुलाई को छत्तीसगढ़ में बारिश हो सकती है। बता दें कि यहां मध्यम बारिश के साथ-साथ बिजली, गरज, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।
- अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो 9 से 14 जुलाई के बीच में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड में भी इस बीच बारिश होने की संभावना है।
- जम्मू कश्मीर में 9 से 10 जुलाई के बीच में बारिश हो सकती है। लद्दाख में 9 से 11 जुलाई और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी 9 से 10 जुलाई के बीच बारिश हो सकती है।
- दिल्ली यानी देश की राजधानी में आज बादल छाए रह सकते हैं। बिजली के साथ हल्की मध्य बारिश हो सकती है। 10 जुलाई को बादल छाए रहेंगे। यही हाल 11, 12 और 13 जुलाई का भी रहने वाला है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 9 July 2025 at 09:33 IST