Advertisement

अपडेटेड 7 June 2025 at 08:00 IST

दिल्ली से लेकर UP-बिहार तक कई राज्यों में आसमान से बरसेगी आग, कहां-कहां होगी बारिश? 7 जून को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

7 June 2025 Weather Report: दिल्ली समेत कई राज्यों में एक बार फिर बढ़ती तापमान से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Reported by: Ruchi Mehra
Follow: Google News Icon
Advertisement
7 june weather
7 june weather | Image: Freepik

Weather Report, 7 June 2025: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। जहां दिल्ली से लेकर यूपी-बिहर में कई जगहों पर आंधी-तूफान और बारिश की वजह से मौसम कूल-कूल था। वहीं, अब एक बार फिर बढ़ता तापमान लोगों के पसीने छुटाएगा। आज शनिवार (7 जून) को  कहीं चिलचिलाती धूप रहेगी, तो कहीं बारिश का सिलसिला जारी रहता दिखाई देगा। जानिए कैसा रहेगा देशभर में मौसम का हाल?

दिल्ली में बार-बार मौसम बदल रहा है। दिन के समय तेज धूप रहती है, तो शाम होते ही तेज आंधी-तूफान और कभी-कभी बारिश होने लगती है। बीते दिनों यही पैटर्न देखने मिल रहा है। हालांकि बात आज की करें तो दिल्लीवालों को इस वीकेंड भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली-UP-बिहार में बढ़ेगी गर्मी

जी हां, दरअसल राजधानी के राहत भरे दिन खत्म हो गए हैं और एक बार फिर गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। 7 जून को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। इस दौरान तापमान अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और फिर गर्मी और तेज से बढ़ेगी। 8 जून से लेकर 12 जून तक दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में भी तापमान बढ़ने के आसार है। राज्य का तापमान अगले कुछ दिनों में 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। लखनऊ, कानपुर समेत कई जगहों पर चिलचिलाती धूप लोगों के पसीने छुटाएगी।

दिल्ली-UP के बाद अब बात बिहार की बात कर लेते हैं। यहां भी लोगों को अगले कुछ दिन भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 से 10 जून तक बिहार में बारिश की संभावना कम है। बिहार में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

राजस्थान में भी अगले कुछ दिन मौसम गर्म रह सकता है। IMD ने अनुसार 6 जून से अधिकतर हिस्सों में आंधी-बारिश में कमी आ सकती है। हालांकि इस बीच भी जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर में कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

कहां-कहां हो सकती है बारिश? 

पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान बिजली चमकने के साथ गरज और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश के चलते पहले ही बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल, सिक्किम और त्रिपुरा में तेज बारिश का सिलसिला जारी है। इससे राहत के आसार तो फिलहाल नजर नहीं आ रहे।

9 से 12 जून के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। त्रिपुरा में 6 और 7 जून को बहुत तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 9 से 11 जून तक तेज बारिश हो सकती है। इन राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें: COVID-19 जैसा चीन में एक और वायरस मिलने से हड़कंप, दुनिया आ सकती है चपेट में, वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी

पब्लिश्ड 7 June 2025 at 08:00 IST