अपडेटेड 28 January 2025 at 08:46 IST

Weather Update: दिल्ली-NCR में दिन में गर्मी और रात में ठंड, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

Weather Update 28th january 2025: आज यानी 28 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में कैसा मौसम रहने वाला है, साथ ही आपके राज्य में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं जानते हैं..

Follow : Google News Icon  
 IMD Weather Forecast For This Week
Weather Update: दिल्ली-NCR में दिन में गर्मी और रात में ठंड, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल | Image: ANI

Weather Update 28th january 2025: बता दें कि मौसम का मिजाज एकदम ही बदला हुआ है। जहां पहले ठंड के कारण लोग परेशान हो रहे थे वही तेज धूप से लोगों को बड़ी राहत मिली है। हालांकि दिन की गर्मी और रात की ठंडी लोगों को परेशान कर रही है। बता दें कि इन दिनों आम तौर पर दिल्ली एनसीआर में काफी तेज ठंड होती है। परंतु इस बार मौसम एकदम बदला हुआ है। ऐसे में लोगों को मई जून के महीने जैसा एहसास हो रहा है। हालांकि मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में इस हफ्ते धुंध रह सकती है। ऐसे में मौसम की जानकारी के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ मुख्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे…

दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, यूपी आदि में मौसम

  • मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में धूप और रात में ठंड रह सकती है। हालांकि आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में लोग राहत की साथ ले रहे हैं.
  • राजस्थान की बात करें तो कोहरे के कारण लोग ठंड महसूस कर रहे हैं। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग स्थान में शीतलहर चलने की आशंका जताई है। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 
  • कश्मीर में दिल्ली एनसीआर की तरह ही दिन में गर्मी और रात में ठंड हो रही है। बता दें 29 जनवरी को बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं श्रीनगर में रविवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। 
  • उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश की कुछ जगहें जैसे- आगरा, कानपुर, वाराणसी, हापुड़, बुलंदशहर आदि जगहों पर न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री दर्ज हो सकता है। हालांकि दिन की तेज धूप लोगों को राहत दे रही है।

ये भी पढ़ें - यमुना के पानी में ज्यादा अमोनिया का दावा, AAP पर बरसे CM सैनी

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 08:46 IST