Weather Update: दिल्ली में फिर बदला मौसम का हाल, यूपी-राजस्थान में भी बढ़ेगी ठंड, जानें वेदर अपडेट

Weather Update 27th january 2025 in hindi: आज यानी 27 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। जानें अन्य राज्यों में भी मौसम की स्थिति...

Follow : Google News Icon  
 IMD Weather Forecast For This Week
Weather Update 27th january 2025 | Image: ANI

Weather Update 27th january 2025 in hindi: दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों से तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं शीतलहर में कमी के चलते लोग बेहद खुश हैं। हालांकि सुबह और शाम के वक्त हल्की-हल्की धुंध नजर आती है। लेकिन मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो 27 जनवरी यानी आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है। वहीं 28 जनवरी को मौसम कुछ गरम रह सकता है यानी अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच सकता है। ऐसे में अन्य राज्यों में मौसम की स्थिति के बारे में भी पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 27 जनवरी को राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे... 

राजस्थान, यूपी, बंगाल में मौसम के हाल 

  • पश्चिम बंगाल में आने वाले एक हफ्ते में तेज धूप देखने को मिल सकती है। वहीं बारिश की कोई भी अपडेट मौसम विभाग द्वारा नहीं दी गई है। हालांकि दार्जिलिंग और आसपास 28 जनवरी को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री गिर सकता है।
  • राजस्थान राज्य में ठंड बरकरार है। बीते कुछ घंटे में पारा और गिरता नजर आया है। ऐसे में मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है कि अभी यही स्थिति राज्य में बनी रहेगी। साथ ही मौसम विभाग में अनुमान व्यक्त किया है कि आने वाले एक हफ्ते में मौसम शुष्क और सामान्य रह सकता है। हालांकि आने वाले तीन दिनों में कड़ाके की सर्दी लोगों को परेशान कर सकती है।
  • उत्तर प्रदेश की बात करें तो शीतलहर जा रही है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, बरेली आदि जिलों में भीषण सर्दी के साथ-साथ कोहरा रहने की संभावना जताई जा रही है।

तापमान ग्राफ

शहर    न्यूनतम तापमान (°C)    अधिकतम तापमान (°C)
लखनऊ    08                            25
जयपुर    09                              25
दिल्ली    08                               23
नोएडा    08                              23
गाजियाबाद    08                       22
पटना    12                               22
भोपाल    10                             27
मुंबई    19                               35
दरभंगा    10                            25
जम्मू    05                                22
प्रयागराज    08                         26
कोलकाता    15                        26

ये भी पढ़ें - शत्रुओं से बढ़ेगी मित्रता, स्वास्थ्य में भी आएगी गड़बड़ी, जानें राशिफल

Advertisement
Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड