अपडेटेड 27 January 2025 at 07:14 IST
Aaj Ka Rashifal: शत्रुओं से बढ़ेगी मित्रता, स्वास्थ्य में भी आएगी गड़बड़ी, जानें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 27th january 2025: आज यानी 27 जनवरी को 12 राशियों का दिन कैसा जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 27th january 2025: आज यानी 27 जनवरी को 12 राशियों का दिन कैसे जाने वाला है इन सब का आकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल पर निर्धारित होता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि 27 जनवरी के दिन 12 राशियों का दिन अच्छा जाएगा या बुरा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन 27 जनवरी 2025 को कैसा जाने वाला है। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज वे किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म का हिस्सा भी बन सकते हैं। आज उनका भाग्य उनके साथ रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य में भी सुधार है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक आज थोड़ा सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। अपने वाहन को धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की स्थिति में सुधार आ सकता है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों को आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। नौकरी की स्थिति भी अच्छी है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। हरि वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को बता दें कि आज शत्रु से मित्रता हो सकती है। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज अपना ज्यादा ध्यान पढ़ने लिखने में बिताएं। पार्टनर के साथ तू तू मैं मैं करने से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा है। सूर्य भगवान को जल जरूर दें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक आज होने वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य भी ठीक है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। गणेश जी को प्रणाम करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यापार भी अच्छा रह सकता है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को बता दें कि आज धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। पहले वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को बता दें कि आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को बता दें कि आज मन व्याकुल रह सकता है। खर्चा भी अधिक हो सकता है। प्रेम, संतान, व्यापार तीनों की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को बता दें कि आज कमाई के नए रास्ते बन सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु को दान जरूर करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बता दें कि आज कोर्ट कचहरी में विजय प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम, संतान की स्थिति भी अच्छी है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 07:14 IST