अपडेटेड 20 June 2025 at 08:52 IST

Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें UP, बिहार-झारखंड समेत मुख्य राज्यों की वेदर अपडेट

Weather update 20th June 2025: बता दें कि आज यानी 20 जून के दिन मुख्य राज्य जैसे दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड आदि जगहों पर मौसम की क्या स्थिति बनी रहेगी, जानते हैं...

Follow : Google News Icon  
3 june 2025 Weather Update
Weather Update: दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा आज का मौसम? जानें UP, बिहार-झारखंड समेत मुख्य राज्यों की वेदर अपडेट | Image: META AI

Weather update 20th June 2025: बता दें कि देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां पर मानसून ने दस्तक दे दी है। ऐसे में भीषण गर्मी से अब लोगों को राहत मिल गई है। वहीं तापमान भी गिरता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बिहार के साथ-साथ राजस्थान, झारखंड, उत्तर प्रदेश के अन्य शहरों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, दिल्ली एनसीआर में भी मौसम एकदम सुहाना हो रहा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आज यानी 20 जून के दिन मुख्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान आदि में मौसम की क्या स्थिति है। पढ़ते हैं आगे... 

दिल्ली-एनसीआर, UP, बिहार-झारखंड आदि में वेदर

  • बता दें कि आज आसमान में काले बादल छाए रह सकते हैं। वहीं कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आंधी तूफान और बिजली कड़कने की संभावना जताई है। वहीं 20 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। लोगों को दिल्ली में लू से राहत मिलेगी। 
  • यूपी की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। आने वाले दो-तीन दिनों में मानसून के बढ़ने की संभावना है। 30 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है। 
  • बिहार, झारखंड में भी मानसून का दबदबा हो गया है। पटना मौसम विज्ञान के अनुसार, राज्य में अगले 6 दिनों में आंधी, तूफान, वज्रपात, बारिश आदि होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट साथ हा 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। 
  • झारखंड में मानसून बुधवार को ही सक्रिय हो गया था। 20 जून तक पूरे राज्य में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 
  • राजस्थान की बात करें तो बुधवार को ही मानसून ने राज्य में दस्तक दे दी थी। वहीं राज्य के कई भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में मानसून राज्य के अन्य हिस्सों में भी बढ़ सकता है। बता दें उदयपुर, कोटा, संभाग में कहीं-कहीं हल्की तो कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। 

ये भी पढ़ें - अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा अपडेट, 215 लोगों का DNA हुआ मैच, List

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 June 2025 at 08:52 IST