अपडेटेड 19 June 2025 at 19:19 IST

Air India Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे में बड़ा अपडेट, 215 लोगों का DNA हुआ मैच, देखिए List

अहमदाबाद विमान हादसे के शिकार 275 लोगों में से अब तक 215 लोगों का डीएनए सैंपल मैच हो चुका है। वहीं 198 लोगों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Follow : Google News Icon  
Air India Plane Crash update
Air India Plane Crash update | Image: AI/ X

Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान AI-171 के विमान हादसे में 275 लोगों की मौत के बाद अब तक 215 लोगों का डीएनए सैंपल मैच हो चुका है। वहीं 198 लोगों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पेंडिंग 17 में 9 के परिवार दूसरे फैमिली मेंबर के साथ सैंपल मैच प्रोसेस का इंतजार कर रहे हैं। 5 अभी अंडर प्रोसेस में हैं जिन्हें कम बॉडी सौंपी जाएगी। वहीं 3 मृतकों के परिजनों की कोई जानकारी नहीं है कि वो शव कब ले जाएंगे।

जिन 198 लोगों का डीएनए सैंपल मैच हुआ है उनमें 149 भारतीय, 7-पुर्तगीज, 32 ब्रिटिशर्स, 1 कनाडा का नागरिक और 9 नॉन पैसेंजर हैं जो प्लेन पर नहीं थे। इस भयानक घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया।

  • 149 भारतीय, 
  • 7-पुर्तगीज, 
  • 32 ब्रिटिशर्स, 
  • 1 कनाडा का नागरिक 
  • 9 नॉन पैसेंजर 

प्लेन में सवार थे 242 लोग

एयर इंडिया के विमान AI-171 ने 12 जून को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद के सरदार पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के दो ही मिनट के अंदर प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया और प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय प्लेन में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक थे। साथ ही 10 क्रू मैंबर और 2 पायलट सवार थे।

Advertisement

अहमदाबाद विमान हादसे में 275 लोगों की मौत

अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में 275 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 241 लोग प्लेन में सवार थे, वहीं 34 लोग उस मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग में हादसे का शिकार हुए जिस पर एयर इंडिया का विमान AI-171 जाकर गिरा। विमान गिरते ही आग के गोले में बदल गया। प्लेन में भरे सवा लाख लीटर फ्यूल ने किसी को भी बचने का मौका नहीं दिया। खुश किस्मती से विश्वास कुमार रमेश जो कि सीट नंबर 11-ए पर बैठे थे उनकी जान बच गई।  

Advertisement

इसे भी पढ़ें: प्लेन के उड़ान भरने से पहले इंजन में क्यों डालते हैं मुर्गा? जानें कारण

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 19 June 2025 at 19:19 IST