अपडेटेड 13 June 2025 at 11:39 IST
Weather Update: झुलसती गर्मी से दिल्लीवालों को मिलेगी राहत या बढ़ेगी आफत? जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
Weather Update 13th June 2025: आज यानी 13 जून को मौसम कैसा रहेगा, यदि आप इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है।
- भारत
- 2 min read

Weather Update 13th June 2025: दिल्ली एनसीआर में बढ़ती गर्मी लोगों का जीना मुश्किल कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन माना गया। वहीं आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री था हालांकि लोगों को 50 डिग्री से ऊपर जैसी गर्मी महसूस हो रही थी। वहीं आज का अनुमान है कि आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं।
शाम के वक्त हल्की बारिश भी हो सकती है। तेज आंधी से लोगों को राहत मिल सकती है। आने वाले दिनों में 14 से 18 जून तक ये बादल छाए रह सकते हैं। 14 और 15 जून को आंधी के साथ-साथ हल्की बारिश महसूस की जा सकती है। वहीं 16 से 18 जून को मध्यम बारिश दर्ज हो सकती है। ऐसे में लोगों को ये जानना है कि आज के दिन अन्य राज्यों में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राज्य में मौसम के क्या हाल रहने वाले हैं। पढ़ते हैं आगे…
दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में मौसम
- जैसा कि हमने पहले भी बताया आज दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश भी हो सकती है। ऐसे में तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है।
- वहीं उत्तर प्रदेश में आज गर्मी और बढ़ती नजर आ सकती है। तेज धूप और लू के थपेड़े आज भी लोगों को परेशान कर सकते हैं। बीते दिन कुछ शहरों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि बहुत ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में भी कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। लू और गर्म हवाएं लोगों को और परेशान कर सकती हैं हालांकि शनिवार को मौसम बदल सकता है।
- राजस्थान में प्रचंड गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल किया हुआ है। गंगानगर में बीते दिन 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मौसम विभाग ने राज्य में भीषण ली चलन की चेतावनी दी है। ऐसे में अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - Rajma: किन लोगों को राजमा का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें
Advertisement
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 June 2025 at 11:39 IST