Weather: 26 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 8 मई तक राहत नहीं... जानिए किन राज्यों में IMD ने जारी किया रेड और येलो अलर्ट

IMD ने देश के 26 राज्यों में अलर्ट जारी किया है। MP, राजस्थान, UP, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में रेड और येलो अलर्ट लागू किया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
आंधी-बारिश का अलर्ट | Image: PTI

Weather Alert News: देश भर में अचानक से मौसम बदला और कई राज्यों में बारिश से अफरा तफरी मच गई। कारण उत्तराखंड के देहरादून में बादल फटने की घटना बताई जा रही है, वहीं सांग नदी में बाढ़ की खबर भी सामने आई है। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 26 राज्यों में तेज आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। खास कर मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा जैसे राज्यों में रेड और येलो अलर्ट लागू किया गया है।

दिल्ली-NCR में अगले 2 दिन तेज हवाएं और बारिश संभावित हैं, वहीं जयपुर में बिजली गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई है। मध्य भारत के कई हिस्सों में मोबाइल टावर गिरने और जलभराव जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं।

7-8 मई के बाद मिलेगी राहत- IMD 

IMD की मानें तो 7-8 मई तक पूरे उत्तर और मध्य भारत में ऐसा ही मौसम बना रहेगा, इसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है। यानी अलगे तीन दिनों तक ऐसे ही बारिश का दौर जारी रहने वाला है। IMD वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा- लगभग पूरे भारत में ही कहीं न कहीं बारिश या आंधी जैसी गतिविधियां हो रही हैं। पूरे देश में या तो रेड या येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरे उत्तर पश्चिम भारत में बारिश और आंधी की स्थिति का अनुमान है। खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों में धूल भरी आंधी या ओलावृष्टि की संभावना है। गुजरात में और राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधि भी हो सकती है। दिल्ली में भी आगामी दो दिनों में हमारा अनुमान है कि कहीं न कहीं बारिश हो सकती है, हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।' 

तेज बारिश के चलते जलभराव

जयपुर में रविवार (4 मई) को बिजली गिरने से 5 साल की बच्ची की मौत हो गई। सीकर में तेज बारिश के चलते जलभराव हुआ। UP के 10 जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई, छतरपुर में एक मोबाइल टावर गिर गया। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास और खंडवा में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।

Advertisement

यह भी पढ़ें : BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच कांपी पाकिस्तान की धरती, मचा कोहराम

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड