Weather: बारिश-बर्फबारी के साथ मार्च की शुरुआत, मथुरा में तेज आंधी के साथ गिरे ओले; पहाड़ों में आफत; कई जगह स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार (1 मार्च) सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। जहां तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। जानते हैं देशभर में मौसम का हाल कैसा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Weather Update Today: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार (1 मार्च) सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और ओलावृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल भारी नुकसान झेल रही है, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। मार्च की शुरुआत उत्तर भारत में ठंड और बर्फबारी के साथ हो रही है। ईरान से आए पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने फिर से ठंड बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों ने फिर से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। पहाड़ों में बर्फबारी तो दिल्ली-NCR में भी ठंड महसूस की जा रही है। 

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और ओला 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही मची है। कई वाहन मलबे में दब गए हैं और सड़कों पर जलभराव हो गया है। मंडी-मनाली हाईवे पर पत्थर गिरने से यातायात बाधित हो गया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी भारी बर्फबारी हुई है, जिससे कई मार्ग बंद हो गए हैं। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर हिमस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। 

कश्मीर में लगातार बर्फबारी, स्कूल बंद 

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग, बनिहाल और डोडा में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी जारी है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। घाटी में बर्फ हटाने का काम जेसीबी की मदद से जारी है। मौसम की खराबी को देखते हुए कई स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। क्योंकि भारी बारिश और बर्फबार के चलते कई रास्ते ठप पड़े हैं।

दिल्ली-NCR में आज आंधी-तूफान का अलर्ट 

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार ( 1 मार्च ) को दिल्ली-NCR, पश्चिमी यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड में तेज आंधी-तूफान की संभावना है। बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।   

Advertisement

यह भी पढ़ें : Badrinath: बर्फ के नीचें अभी भी फंसी 22 जिंदगियां, 33 मजदूरों को बचाया

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड