Weather: दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में तेज बारिश का रेड अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

मौसम विभाग ने 30 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़-विदर्भ में भी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जानें देश के अन्य राज्यों में कैसा है मौसम? पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi weather forecast
आज का मौसम | Image: ANI

Weather: मौसम विज्ञान (IMD) ने आज गुरुवार 30 जुलाई को देश के कई हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता को लेकर बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ और उससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर बने गहन अवदाब (Deep Depression) के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कहीं-कहीं ज्यादा भारी बारिश (21 सेंटीमीटर से ज्यादा) होने की प्रबल संभावना है। IMD ने इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया है।  

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में सबसे ज्यादा असरमौसम विभाग के अनुसार, यह मौसमी तंत्र पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे पश्चिमी मध्य प्रदेश में महा-बारिश का दौर चलेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और विदर्भ में भी भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी। कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी भी है। वहीं, लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर आ सकते हैं। प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।  

पहाड़ों से लेकर उत्तर भारत तक मानसून सक्रिय

उत्तर भारत और पहाड़ी राज्यों की बात की जाए तो यहां पर भी मानसून पूरी तरह सक्रिय है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में 3 अगस्त तक व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? 

दिल्ली-NCR में आज आसमान बादलों से भरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में राहत मिलेगी। वहीं, राजस्थान-गुजरात और पूर्व के राज्यपूर्वी-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश संभव है। गुजरात में भी 30-31 जुलाई को कई इलाकों में जोरदार बारिश की चेतावनी है। बिहार में भी आज छिटपुट बारिश हो सकती है, जबकि 31 जुलाई से 4 अगस्त तक व्यापक बारिश का अनुमान है। झारखंड में भी बाद में बारिश बढ़ेगी।

Advertisement

IMD का कहना है कि अगले 3-4 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मॉनसून सामान्य या सामान्य से ज्यादा सक्रिय रहेगा। नागरिकों से अपील है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, स्थानीय प्रशासन की सलाह मानें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें।  

यह भी पढ़ें: किरेन रिजिजू, अखिलेश यादव समेत बिल पास होने पर किसने क्या कहा?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड