Weather: दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, झमाझम बारिश का अलर्ट, UP-बिहार में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

देशभर में मौसम कई रंग दिखा सकता है। राजधानी दिल्ली और NCR में जहां झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi NCR weather
झमाझम बारिश का अलर्ट | Image: ANI

देशभर में मौसम कई रंग दिखा सकता है। राजधानी दिल्ली और NCR में जहां झमाझम बारिश और तेज हवाओं के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है, वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी आगामी दिनों में राहत की उम्मीद जताई है।

दिल्ली-NCR में राहत की बारिश

दिल्लीवासियों के लिए गर्मी से कुछ राहत की खबर है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, कुछ स्थानों पर तेज हवाएं और आंधी भी चल सकती है। तापमान में मामूली गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है।

UP में बदलेगा मौसम का रुख

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 25 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बलरामपुर, लखीमपुर, गोरखपुर, अयोध्या सहित कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हालांकि आज भीषण गर्मी बनी रहेगी, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना है।

बिहार और झारखंड में भी अलर्ट

बिहार में गर्मी का असर अभी जारी है, लेकिन झारखंड में मौसम विभाग ने रांची समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 23 मई तक राज्य में वज्रपात, आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

Advertisement

पहाड़ी राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आ सकती है। देशभर में मौसम बदल रहा है, कहीं राहत की बारिश, तो कहीं अभी भी तपती धूप और लू का असर। मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और पूर्वानुमानों के अनुसार, अगले कुछ दिनों में कई राज्यों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें : यूट्यूबर मनीष कश्यप संग पटना के अस्पताल में क्यों हुई मारपीट?

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड