'हमने बिहार में 5 सीटें जीतीं, अब UP की बारी...', AIMIM चीफ ओवैसी का विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, वंदे मातरम को लेकर भी कही बड़ी बात

हैदराबाद में पार्टी मुख्यालय दारुस्सलाम में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, AIMIM पूरी ताकत और मजबूती के साथ यूपी के चुनावी मैदान में उतरेगी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi | Image: X

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी और मुस्लिम नेतृत्व पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में पांच सीटें जीतने के बाद अब उत्तर प्रदेश की बारी है और अल्लाह मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सदस्यों को यहां भी कामयाबी देगा। वहीं, उन्होंने मुस्लिम नेतृत्व को लेकर भी बड़ी बात कही।

हैदराबाद में पार्टी मुख्यालय दारुस्सलाम में आयोजित भव्य ‘जलसा-ए-रहमतुल-लिल-आलमीन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, AIMIM पूरी ताकत और मजबूती के साथ यूपी के चुनावी मैदान में उतरेगी। हमने बिहार में पांच सीटें जीतीं। अब यूपी में भी सफलता हासिल करेंगे। वहीं, ओवैसी ने सवाल उठाया कि भारत में अगर दूसरे समुदायों का अपना नेतृत्व हो सकता है, तो मुसलमानों का अपना नेतृत्व क्यों नहीं हो सकता?

वंदे मातरम को लेकर ओवैसी ने क्या कहा?

ओवैसी ने कहा कि मजबूत नेतृत्व से लोकतंत्र और संविधान और मजबूत होगा। यह कैसी स्थिति है, जहां 18 करोड़ की आबादी वाले समुदाय के भारतीय संसद में सिर्फ 24 सांसद हैं। उनकी बात रखने वाला कोई नहीं है। वे वंदे मातरम के मुद्दे पर भी बात नहीं कर सकते क्योंकि उनके सांसदों की संख्या ही नहीं है। भारत में मुसलमानों की लीडरशिप भी होनी चाहिए।

भारत में मुसलमानों की लीडरशिप भी जरूरी-ओवैसी

ओवैसी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आंदोलन को मजबूत करें और दुआ करें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उम्मीदवार कामयाब हों। उनका  यह बयान उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर AIMIM की सक्रियता और मुस्लिम प्रतिनिधित्व बढ़ाने की रणनीति को दर्शाता है।

Advertisement

तेलंगाना में चल रहे SIR पर क्या बोले ओवैसी?

वहीं, तेलंगाना में चल रहे SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) को लेकर ओवैसी ने कहा, "क्या आपको पता है कि तेलंगाना में SIR प्रक्रिया चल रही है? ECI ने 17 अगस्त को एक ड्राफ्ट लिस्ट जारी की थी। अब हमारे पास 17 सितंबर तक का समय है। मैं आप सभी से गुजारिश करता हूं, जब आपको ERO (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) से नोटिस मिले, तो उसमें आपकी सुनवाई की तारीख और समय लिखा होगा, और आपको उस दिन जरूर शामिल होना चाहिए।"

"अगर किसी वजह से आप शामिल नहीं हो सकते, तो आप अपनी जगह किसी और को भेज सकते हैं। जिन लोगों ने अपने एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किए और जिनके नाम ड्राफ़्ट रोल में नहीं हैं, वे चिंता न करें। बस फॉर्म 6 भरें और उसे BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) को जमा कर दें।  आपका नाम फाइनल इलेक्टोरल रोल में शामिल हो जाएगा... जिन लोगों को एन्यूमरेशन फॉर्म नहीं मिला, उनके लिए भी फॉर्म 6 जमा करना जरूरी है।"
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'महिला क्या पहनेगी ये उसकी पसंद', कृति सेनन के सपोर्ट में उतरे राहुल
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड