राखी ऐड विवाद में कूदे राहुल गांधी, कृति सेनन के समर्थन में बोले- ट्रोल करना बंद कीजिए, महिला क्या पहने ये उसकी पसंद...

रक्षाबंधन के लिए बने एक ऐड में कृति सेनन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया। अब राहुल गांधी ने कृति के पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए उनका सपोर्ट किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
 Rahul Gandhi comes out in support of Kriti Sanon
Rahul Gandhi comes out in support of Kriti Sanon | Image: ANI/Instagram

Rahul Gandhi Supports Kriti Sanon: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में एक राखी ऐड में अपनी रिवीलिंग ड्रेस पहनने के लिए विवादों में घिरीं। सोशल मीडिया पर एक वर्ग उनके पहनावे की कड़ी आलोचना कर रहा है, जिससे इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है। इस बीच, कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कृति के समर्थन में उतरे हैं।

दरअसल, कृति सेनन जिस ऐड के लिए ट्रोल हो रही हैं, उसमें वो आइवरी कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसके साथ उन्होंने डीप-नेक वाला ब्रालेट ब्लाउज और केप पहना है। वीडियो में वो भाई के अलावा कुत्ते को भी राखी बांधती दिखाई दे रही हैं। इस लुक के लिए जहां उन्हें तारीफ मिली, तो वहीं कुछ लोगों ने इसे अनुचित बताया। साथ ही भारतीय संस्कृति और परंपराओं का हवाला देते हुए उनके पहनावे पर सवाल उठाए।

कृति सेनन को मिला राहुल गांधी सपोर्ट

अब राहुल गांधी ने कृति सेनन का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए करते हुए उनके पहनावे की वकालत की। उन्होंने लिखा, 'एक महिला क्या पहनती है, वो क्या करती है और कहां जाती है, ये उसकी पसंद है।'

महिलाओं को ट्रोल करना बंद करें- राहुल गांधी

उन्होंने आगे महिलाओं को उनकी आजादी के लिए ट्रोल किए जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेता ने लिखा, 'महिलाओं को अपनी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें।' 

Advertisement

कंगना रनौत ने कृति सेनन पर कसा तंज

इससे पहले इस ऐड को लेकर एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत ने कृति सेनन पर तंज कसा था। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छा समय है। हमारे वॉर्डरोब तरह-तरह के कपड़ों से भरे हुए हैं। आज की महिला ग्लोबल है। कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए?' उन्होंने कहा कि यह एड जानबूझकर अजीब बनाया गया है लगता है।

कृति सेनन ने किया पलटवार

वहीं मामला बढ़ते देख कृति सेनन शांत नहीं बैठीं और उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'त्योहारों का असली मजा आपके पहने हुए कपड़ों में नहीं, बल्कि उन भावनाओं और परंपराओं के प्रति आपके सम्मान और जुड़ाव में होता है। रक्षाबंधन सुरक्षा का एक बंधन है। मैं और मेरी बहन एक-दूसरे को राखी बांधते हैं। हम जानते हैं कि हम एक-दूसरे की सुरक्षा ठीक वैसे ही कर सकते हैं, जैसे कोई भाई करता। हम एक-दूसरे की सेहत, खुशी और लंबी उम्र की दुआ करते हैं। और हमारे लिए यह दुआ और वादा हमारे कुत्तों के लिए भी है! आखिरकार, वे भी तो परिवार का हिस्सा हैं!'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि हम कब महिलाओं को यह बताना बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? एथनिक फ़ैशन में समय के साथ बहुत बदलाव आए हैं, लेकिन आज भी एक महिला के अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान को सिर्फ उसके कपड़ों से ही आंका जाता है! संस्कृति और परंपराएं उसके दिल में बसती हैं, उसके कपड़ों के नेकलाइन में नहीं!

यह भी पढ़ें: 'क्या आप भी हाईकोर्ट के खिलाफ खड़े होंगे? कह दीजिए, अदालत के आदेश से आपका मन दुखी है', हिजाब मामले पर ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर प्रहार

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड