लाखों करोड़ रुपये की हमने बचत की, लेकिन इसका इस्तेमाल शीशमहल के लिए नहीं, जनता के लिए किया- PM मोदी का केजरीवाल पर हमला

पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो अलग-अलग कदम उठाए, उनसे लाखों-करोड़ रुपये की बचत हुई, लेकिन उन पैसों का उपयोग हमने 'शीशमहल' बनाने के लिए नहीं किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi attack on Kejriwal
PM Modi attack on Kejriwal | Image: Sansad TV

PM Modi In Lok Sabha : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा पहले अखबारों की हेडलाइन हुआ करती थी- इतने लाख के घोटाले लेकिन 10 साल हो गए, घोटाले न होने से देश के लाखों करोड़ रुपये बचे हैं, जो जनता जनार्दन की सेवा में लगे हैं।  

पीएम मोदी ने कहा कि हमने जो अलग-अलग कदम उठाए, उनसे लाखों-करोड़ रुपये की बचत हुई, लेकिन उन पैसों का उपयोग हमने 'शीशमहल' बनाने के लिए नहीं किया, उन पैसों का उपयोग हमने देश बनाने के लिए किया है। हमने जनधन, आधार, मोबाइल की JAM Trinity बनाई और डायरेक्ट ट्रांसफर करना शुरू किया। ​हमारे कार्यकाल में हमने 40 लाख करोड़ रुपया सीधा जनता-जनार्दन के खाते में जमा किया।

हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास दिया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा देश ने 5 दशक तक गरीबी हटाओ का नारा सुना लेकिन हमने गरीब को झूठे नारे नहीं दिए, हमने सच्चा विकास दिया है। 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। आज 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान मिले हैं। हमने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर बहनों-बेटियों की मुश्किलें दूर कीं। जिसने गरीबी को जिया है उसे पता हैकि पक्की छत का मतलब क्या होता है।

Advertisement

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर कटाक्ष

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग गरीबों की झोपडियों में फोटो सेशन करा कर मनोरंजन करते हैं उन्हें संसद की बात बोरिंग ही लगेगी। हमारा प्रयास समस्या के समाधान पर होता है, हम समर्पित भाव से प्रयास करते हैं।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि हम 2025 में हैं। एक प्रकार से 21वीं सदी का 25% हिस्सा बीत चुका है। 20वीं सदी में आज़ादी के बाद और 21वीं सदी के प्रथम 25 सालों में क्या हुआ, ये तो आने वाला समय ही तय करेगा लेकिन अगर हम राष्ट्रपति जी के संबोधन का बारीकी से अध्ययन करें तो साफ नजर आता है कि उन्होंने देश के सामने आने वाले 25 सालों और विकसित भारत के लिए लोगों में विश्वास पैदा करने की बात कही है। उनका संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला है, नया विश्वास पैदा करने वाला है और आम लोगों को प्रेरित करने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: 'गरीब को पता है पक्की छत का मतलब, हमने सच्चा विकास किया', धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब दे रहे हैं पीएम मोदी

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड