दिल्ली के जनादेश को स्वीकारते हैं, लोगों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे: राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह दिल्ली के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Congress leader Rahul Gandhi
Congress leader Rahul Gandhi | Image: Video Grab

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह दिल्ली के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं तथा आगे उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी की प्रगति तथा दिल्लीवासियों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।

निर्वाचन आयोग के शाम सात बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा दिल्ली की 70 में से 47 सीट जीत गई है और एक पर उसकी बढ़त बरकरार है। इस प्रकार वह 48 सीट पर जीत या बढ़त के साथ निर्णायक बहुमत हासिल करती दिख दिख रही है, जबकि आप 22 सीट पर सिमट गई। एक बार फिर कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोल नहीं सकी।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘दिल्ली का जनादेश हम विनम्रता से स्वीकार करते हैं। प्रदेश के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण और सभी मतदाताओं को उनके समर्थन के लिए दिल से धन्यवाद।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरुद्ध, दिल्ली की प्रगति और दिल्लीवासियों के अधिकारों की यह लड़ाई जारी रहेगी।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: Delhi Election Results: 'नारी शक्ति को किया वादा पूरा होगा, ये मोदी की गारंटी है...', PM मोदी ने आधी आबादी को दिया भरोसा

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड