अपडेटेड 1 March 2025 at 11:15 IST
Himachal Pradesh: कांगड़ा के मनूणी खड्ड में अचानक बढ़ा जलस्तर, खनन के लिए गए 3 ट्रक और 2 JCB फंसीं; रेस्क्यू जारी
कांगड़ा के मनूणी खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। खड्ड में खनन कार्य में लगे तीन ट्रक और 2 जेसीबी बीच पानी में फंस गईं।
- भारत
- 3 min read

Kangra News : हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के मनूणी खड्ड में शनिवार (1 मार्च) को अचानक जलस्तर बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। खड्ड में खनन कार्य में लगे तीन ट्रक और 2 जेसीबी बीच पानी में फंस गईं। पानी के तेज बहाव के कारण वाहनों को बाहर निकालना मुश्किल हो गया। प्रशासन ने मौके पर राहत अभियान शुरू कर दिया है और जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है।
देश के पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी जारी है। हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में 3 दिन से भारी बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो रही है। 3 मार्च को फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार है। वहीं, 5 और 6 मार्च को प्रदेशभर में मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। लेकिन फिलहाल की जगह बारिश और बर्फबारी ने आफत खड़ी कर दी है। बद्रीनाथ में भारी बर्फबारी के बाद ग्लेशियर टूटने से सड़क निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर दब गए, फिलहाल 14 मजदूरों को और रेस्क्यू किया गया है, 47 कुल मजदूरों का सफल रेस्क्यू हो चुका है लेकिन 8 मजदूरों की तलाश अभी भी जारी है, राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
तीन दिनों तक जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी
स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक प्रदेश में तीन दिन की बर्फबारी से 650 से ज्यादा सड़कें और 2300 से ज्यादा बिजली के ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए है। चंबा और मनाली में भी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। हालांकि, CBSE बोर्ड की परीक्षाएं तय शेड्यूल के हिसाब से होंगी। कांगड़ा और कुल्लू जिले में बादल फटने से आई बाढ़ में एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां बह गईं।
वहीं, जम्मू-कश्मीर में 25 से 28 फरवरी के दौरान गुलमर्ग में सबसे ज्यादा 113 cm और सोनमर्ग में 75 cm बर्फबारी हुई। खराब मौसम की वजह से जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों में विंटर विकेशन 6 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा 10वीं से 12वीं तक की 1 और 3 मार्च को होने वाली परीक्षाएं रद्द की गई हैं। अब ये एग्जाम 24 और 25 मार्च को कराया जाएगा।
Advertisement
बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद
लगातार हो रही बरसात ने सर्दियों में बारिश की कमी को 50% तक पूरा कर दिया। इससे नदियों और बाकी वाटर बॉडीज का लेवल 3 से 4 फीट बढ़ गया है। रामबन के बटोत में सबसे ज्यादा 163.7 mm बारिश दर्ज की गई। इसके बाद कटरा में 118 mm और बनिहाल में 100 mm हुई। उत्तराखंड चमोली में लगातार बारिश के कारण नाला के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 1 March 2025 at 11:14 IST