ड्रोन से छत की निगरानी और CO के नेतृत्व में फ्लैग मार्च...वक्फ बिल पास होने के बाद संभल में पहले जुम्मे पर अलर्ट पुलिस, VIDEO

वक्फ बिल दोनों सदनों में पास होने के बाद यूपी पुलिस अलर्ट मोड पर है। संभल CO अनुज चौधरी ने बताया कि यहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

UP NEWS: लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल 2024 पास होने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। उत्तर प्रदेश की पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। संभल से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस फोर्स भारी संख्या में सड़कों पर उतारी गई है। पुलिस लगातार मार्च कर रही है। संभल के अंदर एडिशनल एसपी और CO अनु चौधरी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया।

एडिशनल एसपी ने कहा, "संभल में प्राप्त पुलिस बल तैनात हैं। रैपिड एक्शन फोर्स को भी तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरे के जरिए छत पर हो रही हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लोगों से अपील की जा रही है कि माहौल को शांत बना कर रखें और अफवाह फैलाने वाले की जानकारी पुलिस से साझा करें। संभल पुलिस की साइबर यूनिट सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है।"

सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पुलिस की टिकी नजर

उन्होंने आगे कहा कि किसी प्रकार का कोई असामाजिक तत्व विरोधी पोस्ट डालता है तो अकाउंट को डिलीट किया जा सके और अकाउंट के बारे में जानकारी निकल जा सके। इसके अलावा बिल से संबंधित कोई भी प्रोटेस्ट संभल में फिलहाल अभी नहीं देखने को मिला है, लेकिन ऐसा कुछ होगा तो पुलिस एक्शन लेगी।

अनुज चौधरी ने कहा कि संभल में फिलहाल कोई शरारती तत्व नहीं दिखाई दिए। माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। बिल सदन में पास हुआ है। लोगों को बुलाकर समझाया जा रहा है। तमाम चीजों के बारे में बताया जा रहा है, जिससे संभल जिला में माहौल शांतिपूर्ण बना रहे। लॉ एंड ऑर्डर सिचुएशन नियंत्रण में है और पुलिस की डेप्लॉयमेंट रोजाना रहती है और रोजाना फ्लैग मार्च किया जाता है।

Advertisement

कानून बनने से अब बस एक कदम दूर

मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन बिल को दोनों सदनों में पास करा लिया है। लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी बिल पास हो गया है। इसके बाद विधेयक कानून बनने से बस एक कदम दूर रह गया। गुरुवार (3 अप्रैल) को वक्फ संशोधन बिल को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पेश किया था। इस पर लंबी चर्चा चली। पक्ष और विपक्ष में बहसबाजी भी देखने को मिली। इसके बाद देर रात वोटिंग हुई और इसे पास करा लिया गया। राज्यसभा में बिल के समर्थन में 128 सांसदों ने वोट दिया। वहीं विरोध में 95 वोट पड़े। वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में 14 घंटे चर्चा करने हुई। वहीं, राज्यसभा में भी करीब 12 घंटे की बहस की गई। 

इसे भी पढ़ें: MP: नाबालिग को था युवक से प्रेम, प्यार को परवान चढ़ाने के लिए किया विरोध, पिता ने दादा के सामने गमछे से गला घोंट कर मार डाला
 

Advertisement
Published By:
 Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड