वक्फ बिल पर कांग्रेस ने 2013 में की थी कौन सी गलती जो पड़ी भारी, गिरिराज सिंह ने बताया; तुष्टीकरण का शुद्धिकरण किया गया

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने 2013 में तुष्टीकरण के लिए जो गलतियां की थीं, हमने उसे सुधारा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Giriraj Singh
Giriraj Singh | Image: PTI

लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने वक्फ (संशोधन) विधेयक पेश किया। 12 घंटे तक चली लंबी चर्चा के बाद देर रात 2 बजे लोकसभा से बिल को पास करा लिया गया। बिल को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर घमासान भी देखने को मिला। एक ओर जहां केंद्र सरकार इसे संवैधानिक और मुस्लिम हितैशी बता रही थी तो दूसरी और कांग्रेस समेत कुछ विपक्षी दल इसे असंवैधानिक कहकर नकार रह थे। अब बिल पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की प्रतिक्रिया आई है उन्होंने कहा कि साल 2013 में कांग्रेस ने जो तुष्टीकरण किया था उसका शुद्धिकरण किया गया है।


वक्फ (संशोधन)विधेयक में 1995 के वक्फ अधिनियमों को लेकर व्यापक बदलाव करने का प्रस्ताव है। बिल को लेकर हुई वोटिंग में इसके समर्थन में 288 वोट पड़े तो इसके मुकाबले विरोध में 232 वोट पड़े। लोकसभा से बिल के पारित होने के बाद इस पर दोनों पक्षों की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। बीजेपी इसे ऐतिहासिक दिन बता रही है। दावा किया जा रहा है सरकार ने वक्फ को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ये विधेयक लाया है और इससे आम मुसलमानों को लाभ मिलेगा।

कांग्रेस की तुष्टीकरण का शुद्धिकरण किया-गिरिराज सिंह 

वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा में पारित होने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "कांग्रेस ने 2013 में तुष्टीकरण के लिए जो गलतियां की थीं, हमने उसे सुधारा है। गरीबों और महिलाओं का स्थान रखा गया है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में गरीबों को उनकी जमीन पर हक मिलेगा और खुशहाल वक्फ बोर्ड का दृश्य दिखाई देगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने जो 2013 में किया था ये उसी का नतीजा है। 1995 से पहले तो वक्फ बोर्ड था भी नहीं, ट्रस्ट था।

कांग्रेस पर सदन में भड़के शाह

वक्फ संशोधन बिल पर बोलते हुए लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि कांग्रेस के शासनकाल में 2013 में किया संशोधन सिर्फ पांच घंटे के बाद हुआ था, इस बार दोनों सदनों में 16 घंटे चर्चा हो रही है। शाह ने बताया कि 1913 से लेकर 2013 तक वक्फ बोर्ड की कुल भूमि 18 लाख एकड़ थी और 2013 से 2025 तक 21 लाख भूमि बढ़ गई है। इसमें 2013 के बाद खासी बढ़ोत्तरी हुई है। इससे साफ पता चलता है कि कांग्रेस ने जो 2013 में इस बिल में जो संशोधन किया था वो कितनी बड़ी गलती थी।

Advertisement

वक्फ बिल पर कांग्रेस ने 2013 क्या किया था?

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजिजू ने लोकसभा में बताया कि साल 2013 में कांग्रेस ने पहली बार वक्फ कानून में यह बदलाव किया गया कि इस देश में किसी भी धर्म का व्यक्ति वक्फ बना सकता है। उन्होंने कहा कि इनके इनके अलावा ये भी प्रावधान किए गए कि शिया वक्फ में शिया ही रहेंगे, सुन्नी वक्फ में सुन्नी ही रहेंगे तथा बाहर से कोई और नहीं आ सकता। सदन में बोलते हुए रिजिजू ने कहा कि 2013 में दिल्ली वक्फ बोर्ड ने संसद भवन को भी वक्फ प्रॉपर्टी घोषित कर दिया था। यूपीए सरकार ने इसे डिनोटिफाई भी कर दिया था।
 

यह भी पढ़ें: 'क्या धमकाना चाहते हो भाई... संसद का कानून है सबको स्वीकार करना पड़ेगा'

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड