Andhra Pradesh: विशाखापत्तनम के स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान बड़ा हादसा, दीवार गिरने से 7 की मौत; रेस्क्यू जारी

आंध्र प्रदेश के श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Wall collapsed during Chandanotsavam festival Swami temple visakhapatnam
श्री वराहलक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान हादसा | Image: ANI

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक दुखद हादसा हो गया है। श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल है। मलबे के अंदर कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और APSDRF की टीम मौके पर मौजूद है। राहत और बचाव अभियान जारी है।

विशाखापट्टनम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात को स्वामी मंदिर में चंदनोत्सव के दौरान 20 फीट दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दीवार मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की थी।

हादसे में 7 लोगों की मौत 

घटना के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। SDRF के एक जवान ने बताया, घटना रात करीब 2:30 बजे हई थी। घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

20 फीट दीवार का एक हिस्सा गिरा

जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। वहीं, हालात का जायजा लेने आंध्र प्रदेश के गृह एवं आपदा प्रबंधन मंत्री वांगलापुडी अनिता मौके पर पहुंची। उन्होंन रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली। मंत्री ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घटना की जांच की जाएगी।

Advertisement

चंदनोत्वम को लेकर मंदिर में भारी भीड़

जानकारी के मुताबिक, मंदिर में चंदनोत्वम को लेकर भारी भीड़ थी। चंदनोत्व के दौरान भगवान के शरीर में लगे चंदन को हटाया जाता है। इसके बाद भगवान वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी अपने वास्तविक रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं। भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी थी। तभी अचानक एक 20 फीट दीवार का हिस्सा गिर गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 
 

यह भी पढ़ें: Kolkata Fire: कोलकाता के होटल में भीषण आग का तांडव, 14 लोगों की दर्दनाक मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड