अपडेटेड 2 March 2025 at 14:49 IST

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

Haryana: हरियाणा में सात नगर निगमों के महापौर और वार्ड पार्षदों के साथ-साथ कुछ अन्य नगर पालिकाओं के लिए रविवार सुबह मतदान शुरु हो गया।

Follow : Google News Icon  
Voting
Voting | Image: PTI

Haryana: हरियाणा में सात नगर निगमों के महापौर और वार्ड पार्षदों के साथ-साथ कुछ अन्य नगर पालिकाओं के लिए रविवार सुबह मतदान शुरु हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी।

सात नगर निगमों- गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर- के महापौर और वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

इसके अलावा अंबाला और सोनीपत नगर निगमों के महापौर पद के लिए भी उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा।

इसी प्रकार, अंबाला सदर, पटौदी जटोली मंडी, थानेसर और सिरसा के नगर परिषद अध्यक्ष और सभी वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं। गुरुग्राम जिले की सोहना नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भी उपचुनाव हो रहा है।

Advertisement

इसके साथ ही 21 नगर समितियों के अध्यक्षों और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। असंध (करनाल जिला) और इस्माइलबाद (कुरुक्षेत्र जिला) नगर समिति के अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव भी हो रहा है। सुबह जल्दी मतदान करने वालों में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल थे, जिन्होंने करनाल के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। खट्टर ने मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा, “वोट डालना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है और हमारा कर्तव्य भी है।”

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए सुरक्षा सहित व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सिंह ने बताया कि नौ नगर निगमों में महापौर पद के लिए 39 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement

इसी प्रकार पांच नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के लिए 27 उम्मीदवार मैदान में हैं और 23 नगर समितियों के अध्यक्ष पद के लिए कुल 151 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ वार्ड में केवल एक ही उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है, जिससे उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। ऐसे वार्ड में फरीदाबादनगर निगम का वार्ड नंबर 36, गुरुग्राम नगर निगम का वार्ड नंबर 22, करनाल नगर निगम का वार्ड नंबर आठ और 11 तथा यमुनानगर नगर निगम का वार्ड नंबर नौ शामिल है।

मतदान ईवीएम के माध्यम से कराया जा रहा है। पानीपत नगर निगम के लिए मतदान नौ मार्च को होगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे।

इससे पहले, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास जताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर निगम चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि "ट्रिपल इंजन" सरकार बनने के बाद काम तीन गुना तेजी से होगा। कांग्रेस ने मतदाताओं से पार्टी को पूर्ण बहुमत देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक डाउन, घंटों से ठप सेवाएं; X पर यूजर्स के शिकायतों की बाढ़

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 2 March 2025 at 14:49 IST