अपडेटेड 1 April 2025 at 23:12 IST
Waqf Bill: जेडीयू ने बढ़ाई धड़कन... वक्फ बिल पर पार्टी में उठे विरोध के सुर, क्या फैसला लेंगे CM नीतीश?
Waqf Bill: मोदी सरकार 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक लाने जा रही है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे कल लोकसभा में पेश करेंगे।
- भारत
- 3 min read

Waqf Bill: मोदी सरकार 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक लाने जा रही है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे कल लोकसभा में पेश करेंगे। दोपहर 12 बजे वक्फ विधेयक को लोकसभा में पेश किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह आश्वस्त है कि वह लोकसभा में इसे आसानी से पास करा लेगी, लेकिन क्या ये इतना आसान होगा।
दरअसल, NDA की सहयोगी जेडीयू के नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक बिल का विरोध किया है। पार्टी के भीतर इस बिल पर विरोधी सुर बाहर आने लगे हैं। जेडीयू नेता अहमद अशफाक करीम ने बिल वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि नीतीश कुमार रात में इस बिल पर बड़ा फैसला लेंगे। अशफाक यहीं नहीं रुके उन्होंने चंद्रबाबू नायडू से भी बिल पर समर्थन वापस लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सुबह क्या होगा, नीतीश कुमार क्या फैसला लेंगे, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता लेकिन ये मेरी निजी राय है।
बीजेपी ने जारी किया व्हिप
बीजेपी ने अपने लोकसभा सासंदों के व्हिप जारी कर संसद में मौजूद रहने को कहा है। बीजेपी के मुख्य सचेतक डॉ. संजय जायसवाल ने एक पत्र लिखा है, जिसमें लिखा है, भारतीय जनता पार्टी के सभी लोकसभा सांसदों को सूचना दी जा सकती है कि लोकसभा में कुछ अति महत्वपूर्ण विधायी कार्य पारित करने के लिए बुधवार दिनांक 2 अप्रैल 2025 को लाए जाएंगे।
Advertisement
भारतीय जनता पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों से निवेदन है कि दिनांक बुधवार 2 अप्रैल 2025 को पूरे समय सदन में उपस्थित रहकर सरकार के पक्ष का संमर्थन करें।
लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन विधेयक
Advertisement
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू वक्फ संशोधन विधेयक 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर सदन को लगता है कि चर्चा के लिए समय बढ़ाया जाना चाहिए, तो समय बढ़ाया जा सकता है, लेकिन अगर वे (विपक्ष) कोई बहाना बनाकर चर्चा में भाग नहीं लेना चाहते हैं, तो मैं इसे रोक नहीं सकता। हम चर्चा चाहते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है और देश सुनना चाहता है कि संशोधन विधेयक पर किस राजनीतिक दल का क्या रुख है। यह बात हजारों साल तक दर्ज रहेगी, यह बात रिकॉर्ड में रहेगी कि किसने संशोधन विधेयक का विरोध किया और किसने समर्थन किया। 2 अप्रैल को प्रश्नकाल के तुरंत बाद मैं संशोधन विधेयक को विचार और पारित करने के लिए पेश करना चाहता हूं, उसके बाद हम 8 घंटे की चर्चा के लिए सहमत हुए हैं। बता दें कि ये बजट सत्र 4 अप्रैल तक चलेगा।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 1 April 2025 at 23:12 IST