Vladimir Putin: डोनाल्ड ट्रंप के 'टैरिफ बम' का मिलेगा करारा जवाब! पुतिन आएंगे भारत, अमेरिका समेत दुनिया भर में मचेगी खलबली

Vladimir Putin to Visit India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म हो गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Vladimir Putin, PM Modi
Prime Minister Narendra Modi with Russian President Vladimir Putin | Image: File photo

Vladimir Putin to Visit India: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा कन्फर्म हो गया है। आपको बता दें कि NSA अजीत डोभाल ने मॉस्को में रूसी सुरक्षा परिषद प्रमुख सर्गेई शोइगू से मुलाकात के दौरान ये जानकारी दी है। ये तो साफ है कि पुतिन के भारत दौरे की सूचना डोनाल्ड ट्रंप को पसंद नहीं आने वाली है।

आपको बता दें कि पुतिन चार साल बाद भारत की यात्रा करने वाले हैं। दिसंबर 2021 में वो आखिरी बार भारत आए थे। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौतों पर सहमति बनी थी। हालांकि, यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये पुतिन की पहली यात्रा होगी।

डोभाल ने क्या कहा?

अजीत डोभाल के बयान के हवाले से रूसी समाचार एजेंसी ने इस बात की जानकारी दी है। मॉस्को में हुई बैठक के दौरान अजीत डोभाल ने कहा कि हमें खुशी है कि पुतिन अगस्त में भारत का दौरा करने वाले हैं। आपको बता दें कि इस अपडेट की टाइमिंग से ये तो साफ है कि जियोपॉलिटिक्स में एक बार फिर हलचल मचने वाली है।

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या किया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। भारत सरकार ने अपने बयान में इस फैसले की आलोचना की है। वहीं, अमेरिकी मीडिया में बताया जा रहा है कि अगर ये टैरिफ लागू होते हैं तो भारत के 64 अरब डॉलर के निर्यात पर बुरा असर पड़ सकता है।

Advertisement

अमेरिकी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फैसले का असर भारत-अमेरिका के कूटनीतिक संबंधों पर भी पड़ेगा। पिछले सालों में भारत-अमेरिका के संबंध काफी बेहतर हुए थे, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप इन रिश्तों को खराब करने पर तुले हैं।

ये भी पढ़ेंः 'ऑपरेशन जिंदगी' में बड़ी कामयाबी, 274 लोगों का सफल रेस्क्यू, देखें List

Advertisement
Published By:
 Kunal Verma
पब्लिश्ड