5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के आरोपों पर विराट कोहली की तरफ से आई सफाई, कहा- ये पूरी तरह झूठ और भ्रामक है...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। फलाहारी बाबा के दावों पर अब कोहली की टीम ने आधिकारिक बयान जारी किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Virat Kohli  issue statement on Premanand Maharaj Controversy
5 करोड़ रुपये लेकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम आने के आरोपों पर विराट कोहली की तरफ से आई सफाई | Image: Facebook/Republic

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सनसनीखेज दावे पर अब कोहली की ओर से आधिकारिक सफाई दी गई है। विराट कोहली की टीम के आधिकारिक बयान से एक बार फिर दूध का दूध पानी का पानी हो गया। इसके साथ कोहली की ओर से मीडिया से भी जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की गई है।

इन दिनों विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने को लेकर बड़ा दावा चर्चा का विषय बना हुआ है। फलाहारी बाबा ने दावा किया गया था कि वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने के लिए विराट कोहली को कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए गए थे। अब कोहली की टीम ने इन आरोपों पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों से परे आरोप

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज उर्फ दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को पूरी तरह झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया गया है। विराट कोहली के प्रवक्ता की ओर से जारी आधिकारिक बयान में साफ कहा गया है कि फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा विराट कोहली को लेकर किए गए सभी दावे गलत हैं। बयान में स्पष्ट किया गया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज से केवल अपनी गहरी आस्था और सम्मान के कारण मिलने जाते हैं। इसमें किसी व्यावसायिक लेन-देन या पैसे का कोई संबंध नहीं है।

मीडिया से कोहली की टीम की अपील

क्रिकेटर की टीम ने मीडिया से भी जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ऐसी निराधार खबरों को आगे बढ़ाने या रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए। गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर प्रेमानंद महाराज से मिलने वृंदावन जाते रहे हैं। दोनों की मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो भी समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं।

Advertisement

फलाहारी बाबा ने क्या कहा था?

सोशल मीडिया पर हाल ही में फलाहारी बाबा का दावा तेजी से फैला था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी और प्रॉपर्टी बिल्डर लॉबी ने जनवरी 2023 में विराट कोहली की प्रेमानंद महाराज से पहली मुलाकात के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये खर्च किए थे। आरोप में कहा गया था कि इसका उद्देश्य प्रेमानंद महाराज के प्रचार और लोकप्रियता को बढ़ाना था। यह दावा फलाहारी बाबा के नाम से मशहूर दिनेश शर्मा ने किया था।

रसिक दुलारी खुदकुशी का मुद्दा गरमाया

यह दावा उस समय सामने आया जब संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण (दीपक लोधी) की खुदकुशी के मामले के बाद आश्रम को लेकर कई तरह के आरोप और प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। इन्हीं में से एक दावा विराट कोहली से जुड़ा भी था, जिसे अब कोहली की टीम ने आधिकारिक रूप से खारिज कर दिया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: सफेद धोती पर खून के निशान,लड़खड़ाते पैर और प्राइवेट पार्ट ढकने की कोशिश..., प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की खुदकुशी से पहले का नया VIDEO

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड